Home मनोरंजन अखिलेश यादव ने कभी हिंदुओं की आस्था को समझा ही नहीं :...

अखिलेश यादव ने कभी हिंदुओं की आस्था को समझा ही नहीं : इशिका तनेजा

5
0

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़कर महाकुंभ में संन्यासी बनने वाली एक्ट्रेस इशिका तनेजा सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अयोध्या के दीपोत्सव में मां सीता का रोल प्ले किया है।

अब उन्होंने अखिलेश यादव के दीपोत्सव पर दिए बयान पर पलटवार किया है और साथ ही मां सीता का रोल प्ले करने को लेकर अपनी फीलिंग्स भी शेयर की हैं।

मिस वर्ल्ड टूरिज्म और मिस इंडिया का खिताब हासिल कर चुकी इशिका तनेजा ने अखिलेश यादव के बयान पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कभी हिंदुओं की आस्था को समझा ही नहीं है।

उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “अखिलेश यादव के लिए अयोध्या सिर्फ एक अवसर है, उन्होंने कभी नहीं समझा कि अयोध्या कितनी मुश्किल से मिला, लोगों ने कितना खून और पसीना बहाया है।”

उन्होंने कहा, “सीएम योगी जो करते हैं, वो सबके लिए करते हैं, उनके फैसले से लोकल टूरिज्म को बढ़ावा मिला है, लोगों को रोजगार मिला है और ये सारी चीजें उन्हें दिखाई नहीं देती हैं। उन्हें क्रिश्चियनिटी पर ज्यादा भरोसा है।”

एक्ट्रेस ने कहा, “अयोध्या में जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला है। अयोध्या में लोगों ने इतने सुंदर-सुंदर दीपक बनाए, मिट्टी से कलाकारी की और इतनी प्यारी झांकियां बनाई, जब हम खुद इतनी प्यारी चीजें बना सकते हैं तो बाहर से क्यों खरीदें?”

मां सीता का रोल निभाने के सवाल पर एक्ट्रेस भावुक दिखीं। उन्होंने कहा, “उनके लिए सीता मां सिर्फ एक रोल नहीं हैं, बल्कि एक आध्यात्मिक जर्नी रही हैं। मां सीता एक पवित्रता हैं और उनका रोल करने के बाद मैंने सीखा कि वो संकल्प क्या होता है और आस्था क्या होती है।”

उन्होंने सीएम योगी को लेकर कहा कि वो राज्य की सेवा संकल्प लेकर करते हैं, तभी वो इतना विकास कर पा रहे हैं। उनके लिए कर्म ही धर्म है।

–आईएएनएस

पीएस/एबीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here