Home मनोरंजन अगर आप भी डॉग्स से करते है प्यार तो सिर्फ आपके लिए...

अगर आप भी डॉग्स से करते है प्यार तो सिर्फ आपके लिए है ये 7 फ़िल्में, वफादारी देखकर भर आएगा आपका भी दिल

13
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – पालतू जानवरों का पालन-पोषण करना आसान नहीं है। अब अपने बच्चे जैसे बेजुबान जानवर को पालना और उनकी देखभाल करना अपने खुद के बच्चे की परवरिश करने से कहीं ज़्यादा मुश्किल है। लेकिन जब आप पूरे दिन भागदौड़ के बाद घर आते हैं, तो अपने कुत्ते को देखकर सारी थकान भूल जाते हैं। इतना ही नहीं, कुत्तों की वफ़ादारी के किस्से सालों से चले आ रहे हैं। उनकी वफ़ादारी पर कई फ़िल्में भी बन चुकी हैं। आज हम आपको ऐसी ही सात फ़िल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

काला
साल 2018 में रिलीज़ हुई फ़िल्म काला में रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। इस फ़िल्म में मणि नाम का एक कुत्ता भी मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फ़िल्म को IMDB पर 6.5 रेटिंग मिली है।

,
एंटरटेनमेंट
अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया स्टारर फ़िल्म एंटरटेनमेंट साल 2014 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म की कहानी काफी अनोखी थी। फ़िल्म में एंटरटेनमेंट नाम का एक कुत्ता है, जो करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। इस फ़िल्म को IMDB पर 4.5 रेटिंग मिली है।

,
चिल्लर पार्टी
चिल्लर पार्टी वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी और यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म है। यह फिल्म बहुत खास है। इसे IMDB पर 7.5 की रेटिंग मिली है।

,
हम आपके हैं कौन
सूरज बड़जात्या की कल्ट क्लासिक फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में टफी नाम का एक कुत्ता है, जिसने सभी का दिल जीत लिया। इसे IMDB पर 7.5 की रेटिंग मिली है।

,
तेरी मेहरबानियां
वर्ष 1985 में रिलीज हुई तेरी मेहरबानियां फिल्म में जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में मोती नाम का एक कुत्ता दिखाया गया था, जो अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करता। इसे IMDB पर 5.5 की रेटिंग मिली है।

,
माँ
जया प्रदा और जीतेंद्र की फिल्म माँ हॉलीवुड की हिट फिल्म घोस्ट की कॉपी है। इस फिल्म में जया की हत्या हो जाती है और उसकी आत्मा अपने नवजात बच्चे के लिए तड़पती है। ऐसे में उसका कुत्ता जिसका नाम डॉबी है, उसकी मदद करता है। सिर्फ डॉबी ही जया की आत्मा को देख सकता है और कोई नहीं। इसे IMDB पर 5.9 की रेटिंग मिली है।

,
777: चार्ली
साल 2022 में मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली फिल्म 777 चार्ली एक ऐसी फिल्म है जो किसी को भी रोने पर मजबूर कर सकती है। इस फिल्म में धर्मा नाम का एक शख्स अपनी जिंदगी से निराश है। ऐसे में उसे एक कुत्ता मिलता है जो उसकी पूरी जिंदगी बदल देता है, लेकिन आखिर में वह इस दुनिया को छोड़कर चला जाता है। चार्ली को IMDB पर 8.8 की रेटिंग मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here