लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, साड़ी पहनना अब ट्रेडिशन से ज्यादा स्टाइल का मामला हो गया है। खासतौर पर वन प्लीट यानी खुले पल्लू में साड़ी लड़कियों को सबसे खूबसूरत लगती है। लेकिन कई बार सिल्क जैसे हैवी फैब्रिक की साड़ी खुले पल्लू में पहनना मुश्किल लगता है तो साड़ी को इस तरीके से पहने। इससे सिंगल प्लेट में पहनी गई हैवी और लाइटवेट दोनों साड़ी आसानी से कैरी कर पाएंगी।
साड़ी को वन प्लीट में पहनने का तरीका
साड़ी के पल्लू को अगर वन प्लीट में पहनना चाहती हैं तो इस तरीके से पहनें। जिससे साड़ी को आसानी से कैरी किया जा सके और साथ ही लुक भी हीरोइनों जैसा नजर आए।
खुले पल्लू में साड़ी पहनने का तरीका
-साड़ी के ओपन पल्लू को हीरोइनों की तरह कैरी करना है तो बस इस ट्रिक को फॉलो करें।
-सबसे पहले पल्लू की प्लीट्स बना लें।
-फिर साड़ी के प्लीट के पहले छोर को कंधे पर फिक्स करें और बाकी को हाथ में लेकर पिन की मदद से एक साथ सेट कर लें।
-अब इन प्लीट्स को कमर पर ब्लाउज के किनारे पर हाथों के पास पिन की मदद से फिक्स कर दें।
-जिससे साड़ी का पल्लू वहीं टिका रहे और आपका हाथ फ्री रहे।
खुले पल्लू को सेट करने का तरीका
-अगर साड़ी का फैब्रिक हल्का है तो खुले पल्लू को सेट करने के लिए प्लीट्स बनाने की जरूरत नही हैं।
-वन प्लीट पर साड़ी का पल्लू लगाने के बाद बाकी बची साड़ी के आखिरी हिस्से को पिन की मदद से ब्लाउज में टक कर दें। इससे साड़ी का पल्लू बार-बार नीचे नहीं आएगा और आपका हाथ भी फ्री रहेगा।







