Home लाइफ स्टाइल अगर गुजरात के अहमदाबाद का बनाया है प्लान तो गांधी नगर की...

अगर गुजरात के अहमदाबाद का बनाया है प्लान तो गांधी नगर की इन जगहों को भी कर लें लिस्ट में शामिल

3
0

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,आप किसी न किसी वजह से अहमदाबाद घूमने जरूर गए होंगे, लेकिन इस बार अगर आप गुजरात जाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार गांधी नगर जरूर जाएं। बता दें कि गांधी नगर गुजरात की राजधानी है और देश भर में काफी मशहूर है।गांधी नगर को एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के रूप में देखा जाता है। जहां पर जाकर आप अपने सफर को यादगार बना सकते हैं, साथ ही यहां के बाजारों में शॉपिंग भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं गांधी नगर के कुछ मशहूर ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में।

अडालज बावड़ी
अडालज बावड़ी यानी अडालज की बावड़ी काफी मशहूर जगह है और इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। बता दें कि अडालज बावड़ी का निर्माण साल 1498 में जल संकट को दूर करने के लिए किया गया था। अडालज बावड़ी पाँच मंजिला गहरी है और नीचे जाने के लिए सीढ़ियाँ हैं।

अक्षरधाम मंदिर
गांधी नगर का अक्षरधाम मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय द्वारा बनाया गया है और यह मंदिर भगवान स्वामी नारायण को समर्पित है। इस मंदिर में दो सौ से अधिक देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। वर्ष 1992 में निर्मित इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह सुंदर नक्काशी और वास्तुकला का एक शानदार नमूना है।

सरिता उद्यान
साबरमती नदी के किनारे स्थित सरिता उद्यान को गुजरात का सबसे अच्छा पिकनिक स्पॉट कहा जाता है। यह एक बहुत बड़े क्षेत्र में बना है और सरिता उद्यान को देखने में आपको कम से कम एक घंटा लग सकता है। इस उद्यान में सुन्दर रंग-बिरंगे फूल और विभिन्न प्रकार के दुर्लभ सुन्दर पक्षी भी मौजूद हैं।

दांडी कॉटेज संग्रहालय
दांडी कुटीर संग्रहालय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से संबंधित है। इस संग्रहालय में दांडी मार्च या सविनय अवज्ञा आंदोलन का चित्रों के माध्यम से उल्लेख किया गया है। इसे देखकर आप आसानी से दांडी मार्च की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

त्रिमंदिर
त्रिमंदिर में आपको वैष्णव और जैन धर्म की झलक देखने को मिलेगी। इस त्रिमंदिर में भगवान शिव और विष्णु के कई अवतार और महावीर जैन की मूर्तियां मौजूद हैं। इस मंदिर में मिनी थियेटर और खूबसूरत फव्वारा भी मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here