Home लाइफ स्टाइल अगर झड़ते बाल और डैंड्रफ जैसी समस्या से पाना है छुटकारा तो...

अगर झड़ते बाल और डैंड्रफ जैसी समस्या से पाना है छुटकारा तो इस्तेमाल करें यह प्याज से बना हेयर मास्क,मिलेंगे गजब के फायदे

17
0

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,बालों का झड़ना और ग्रोथ का रुक जाना एक ऐसी समस्याएं हैं जिनसे ज्यादातर लोग परेशान हैं। अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं तो अब बारी है कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाने की। घरेलू उपाय केमिकल फ्री होते हैं और अगर इनका कोई फायदा नहीं होता तो कोई खास नुकसान भी नहीं होता। बालों की समस्याओं का समाधान प्याज हो सकती है। प्याज ब्लड सर्कुलेशन के साथ-साथ हेयर फॉलिकल्स को भी फायदा देती है। यहां जानिए प्याज से कैसे बनाएं हेयर मास्क-

एलोवेरा और प्याज से बनाएं हेयर मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच प्याज का रस। इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाएं। और इस मिक्स को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे अपने बालों पर 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर अपने बालों को प्याज के शैम्पू और कंडीशनर से धोएं। इस मास्क को हफ्ते में दो बार लगाएं। प्याज और एलोवेरा मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि एलोवेरा स्कैल्प के लिए सुखदायक है और खुजली के कारण होने वाली जलन से निपटने के लिए इसे प्याज के रस के साथ मिलाया जा सकता है।

प्याज का रस और नारियल का तेल
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच नारियल तेल में 2 बड़े चम्मच प्याज का रस चाहिए होगा। इन दोनों चीजों को एक कटोरी में मिलाएं। फिर इस मिक्स को स्कैल्प पर लगाएं और इसे कम से कम 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। बाद में नैचुरल शैम्पू और कंडीशनर से धो लें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो ही बार करें। नारियल का तेल लॉरिक एसिड और फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बालों को गहराई से हाइड्रेट कर सकता है। इसे प्याज के साथ इस्तेमाल करने से आपको बालों की अच्छी ग्रोथ के साथ रेशमी सॉफ्ट बाल मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here