कपड़ों में सिलवटें अच्छी नहीं लगतीं। इससे न सिर्फ़ आपकी छवि खराब हो सकती है, बल्कि आपको शर्मिंदगी भी उठानी पड़ सकती है। आपको बता दें कि अब कपड़ों की सिलवटें हटाने के लिए इस्त्री की ज़रूरत नहीं है, बल्कि आप कुछ और तरीकों से कपड़ों की सिलवटें बहुत आसानी से हटा सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि कपड़ों से सिलवटें हटाने के लिए कौन से तरीके अपनाएँ। आगे पढ़ें…
कपड़ों से सिलवटें कैसे हटाएँ?
अगर आपके पास इस्त्री नहीं है, तो आप इन तरीकों को अपनाकर अपने कपड़ों से सिलवटें हटा सकते हैं-
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करके कपड़ों से सिलवटें हटाई जा सकती हैं। हेयर ड्रायर की गर्म हवा से आप कपड़ों को पूरी तरह से सिलवट-मुक्त बना सकते हैं।
जब भी आप अपने कपड़े सुखाएँ, उन्हें अच्छी तरह सुखाएँ। ऐसा करने से न सिर्फ़ उनमें से अतिरिक्त पानी निकल जाता है, बल्कि कपड़ों से सिलवटें भी दूर हो जाती हैं।
जब भी आप अपने कपड़े उतारें, तो उन्हें बिना खोले न रखें। वरना ऐसा करने से भी सिलवटें पड़ जाती हैं। ऐसे में, कपड़ों को धूप से निकालने के तुरंत बाद उन्हें तह करके सुखाएँ।
कपड़ों की सिलवटें हटाने के लिए, सबसे पहले आप कपड़ों को अच्छी तरह से मोड़ें और फिर उन्हें किसी भारी चीज़ के नीचे रख दें। इसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से भी कपड़े की सिलवटें हट सकती हैं।
बता दें कि कपड़ों से सिलवटें हटाने में गर्म पानी बहुत उपयोगी होता है। ऐसे में आप एक स्टील के गिलास में गर्म पानी लें और उसे कपड़ों पर इस्तरी की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कपड़े की सिलवटें हट सकती हैं। ध्यान रहे कि आधा गिलास ही पानी भरें। पूरा गिलास भरने पर भी कपड़े गीले हो सकते हैं।
यहाँ तक कि कपड़ों को ड्रायर से सुखाने पर भी सिलवटें काफी हद तक कम हो जाती हैं।
अगर कपड़ों पर सिलवटें दिख रही हैं, तो सबसे पहले एक तौलिया गीला कर लें। अब कपड़े को लपेट लें। अब इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से सिलवटें हट जाएँगी। हालाँकि, कपड़ा गीला हो जाएगा लेकिन आप उसे सुखा लें।
अगर आपके घर में हैंगर हैं तो आपको कपड़ों को हैंगर में ही सुखाना चाहिए। ऐसा करने से भी सिलवटें नहीं पड़तीं।