Home लाइफ स्टाइल अगर सर्दियों आपके भी पेट में आ रही गुड़गुड़ की आवाज,तो जाने...

अगर सर्दियों आपके भी पेट में आ रही गुड़गुड़ की आवाज,तो जाने समस्या और इसके उपाय

7
0

हेल्थ न्यूज़ डेस्क,ठंड के मौसम में अकसर कई लोगों को यह शिकायत बनी रहती है कि उनके पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है। इस समस्या को मेडिकल भाषा में स्टोमक ग्रोलिंग कहा जाता है। दरअसल, ज्यादातर मामलों में खानपान से जुड़ी गलत आदतें लोगों के लिए पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे पेट दर्द, गैस, अपच, एसिडिटी, फूड एलर्जी, फूड इंटोलरेंस, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन, आंतों में ब्लॉकेज और पेट से आवाज आने जैसी समस्या का कारण बनने लगती हैं। लेकिन पेट से आवाज आना हर बार परेशानी का कारण नहीं होता है। बता दें, पेट से आने वाली इस तरह की आवाज को भोजन पचने से जोड़कर देखा जाता है। आमतौर पाचन के दौरान इस तरह की आवाज पेट और आंतों के भीतर से आती है, जिसे अक्सर सामान्य माना जाता है। लेकिन यही पेट से आने वाली तेज आवाज अगर असामान्य रूप से बार-बार आती है तो यह कई बार पाचन तंत्र के भीतर किसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं आखिर किन कारणों से आती हैं पेट से तेज आवाज और कैसे इस समस्या से राहत पाया जा सकता है।

पेट से आवाज आने के पीछे के सामान्य कारण
-भूख लगना

-पाचन होना

पेट से आवाज आने के पीछे छिपे कुछ गंभीर कारण
-क्रोहन डिजीज

-फूड एलर्जी

-दस्त

-गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग

-आंतों में सूजन

पेट से आने वाली आवाज को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय
स्मॉल डाइट
अगर आपको अपने पेट से एक ही समय पर गुड़गुड़ की आवाज आती है तो ये पेट खाली होने की तरफ भी एक इशारा हो सकता है। ऐसे में स्मॉल डाइट लेने से भी आप आप इस समस्या में आराम पा सकते हैं।

पानी पिएं
पेट से आवाज आने पर अगर आपके लिए कुछ खाना संभव न हो तो एक गिलास पानी पी लें। यह पेट से आने वाली आवाज को रोकने का असरदार उपाय है। पानी पेट भरने के साथ-साथ पाचन क्रिया में भी मदद करता है।

खाना चबाकर खाएं
भोजन अच्छी तरह चबाकर खाने से जल्दी और आसानी से पचता है। जिससे व्यक्ति गैस, एसिडिटी और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं से दूर रहता है। जो पेट से आवाज आने का कारण बनती हैं।

सलाह
अगर आपको पेट से आने वाली आवाज के साथ पेट में कुछ गड़बड़ी भी महसूस हो रही है, तो बेहतर होगा आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here