Home आरोग्य अगर हर समय रहना चाहते हैं फिट और एनर्जेटिक तो आज से...

अगर हर समय रहना चाहते हैं फिट और एनर्जेटिक तो आज से ही फॉलो करें यह टिप्स,सारी बीमारियाँ हो जायेंगी छूमंतर

19
0

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,शरीर को फिट रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो बीमारियां घेरने लगती हैं। अगर आप भी जीवन भर फिट रहना चाहते हैं तो आपको छोटी-छोटी हेल्दी आदतें अपनानी चाहिए। ये स्वस्थ आदतें आपके अंगों को स्वस्थ रखती हैं और उन्हें अच्छे से काम करने के लिए प्रेरित करती हैं। ये स्वस्थ आदतें आपके शरीर के साथ-साथ दिमाग पर भी असर डालती हैं और आप मानसिक रूप से भी स्वस्थ हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि फिटनेस के लिए कौन सी स्वस्थ आदतें हैं जो शरीर को हमेशा फिट रखती हैं।

ये 5 आदतें शरीर को जीवन भर फिट रखती हैं

1. खाली पेट क्या पियें?
हम सभी की सुबह की शुरुआत चाय से होती है. लेकिन इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और गैस, जलन और अपच की शिकायत बढ़ने लगती है। आपको दिन की शुरुआत चाय की जगह पानी से करनी चाहिए। यह न केवल आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि फैट बर्निंग मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।

2. फिटनेस टिप्स: नाश्ते में प्रोटीन फूड शामिल करें
शरीर को फिट रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। इसलिए हमें अपने आहार में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने की आदत डालनी चाहिए। प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है और मांसपेशियों को ताकत देता है। प्रोटीन पाने के लिए आप अंडे, बादाम, दूध, पीनट बटर, चिकन आदि प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

3. रोजाना फल खाएं
हमें प्रतिदिन फल खाने की आदत डालनी चाहिए। आहार में मौसमी फलों को विशेष रूप से शामिल करना चाहिए। जो मौसम के दौरान होने वाली बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। गर्मियों के हिसाब से आपको तरबूज और खरबूजा जैसे मौसमी फल जरूर खाने चाहिए। इसके साथ ही सेब, पपीता जैसे फाइबर युक्त फलों का भी सेवन करें। ताजे फल खाने से शरीर को जरूरी मिनरल्स और विटामिन मिलते हैं।

4. ग्रीन टी पिएं
आपको ग्रीन टी (Green Tea Benefit) का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और पेट की चर्बी कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसलिए आपको दिन में दो बार सुबह और शाम ग्रीन टी का सेवन करने की आदत डालनी चाहिए।

5. जितना हो सके पैदल चलें
आजकल हमारी जीवनशैली आरामदायक हो गई है। लेकिन हमें अपनी जीवनशैली को शारीरिक रूप से सक्रिय रखना चाहिए। जिसके लिए दिन में जितना हो सके पैदल चलना चाहिए। ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। पैदल चलना एक बेहतरीन और आसान कसरत है। जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here