Home खेल अगर UAE के खिलाफ बुमराह खेलते हैं तो मैं हड़ताल कर दूंगा…गंभीर...

अगर UAE के खिलाफ बुमराह खेलते हैं तो मैं हड़ताल कर दूंगा…गंभीर के ‘पाखंड’ पर बरसे जडेजा

7
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में दमदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया था। अब दूसरे मैच में भारतीय टीम 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। ऐसे में एक बार फिर ‘वर्कलोड मैनेजमेंट’ को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के दौरान जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड पर काफी चर्चा हुई थी। क्योंकि वह सीरीज़ में सिर्फ़ तीन मैच ही खेल पाए थे।

ऐसे में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर तंज कसा है। यूएई के खिलाफ मैच से पहले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए जडेजा ने कहा था, ‘इस मैच में बुमराह को खिलाने की क्या ज़रूरत है? आमतौर पर आप उन्हें बचाकर रखते हैं। अब क्या आप यूएई के खिलाफ भी बुमराह चाहते हैं? या तो उन्हें बचाएँ ही नहीं या अगर बचाना ही है तो ऐसे मैच में बचाएँ। तर्क यही कहता है, लेकिन हम कभी तर्क से काम नहीं लेते।’

अजय जडेजा मैनेजमेंट से नाराज़

” title=”यूएई वाला हाल करेंगे पाकिस्तान का! कोच गौतम गंभीर का सीधा मैसेज पाकिस्तान को!” width=”315″>

बुमराह से अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए जडेजा ने कहा, ‘यह मैच यूएई के ख़िलाफ़ है और मैं उनका अपमान नहीं कर रहा हूँ। क्योंकि मैंने उनके कप्तान मोहम्मद वसीम और उनकी प्रतिभा देखी है। आप किसी भी टीम को कम नहीं आंक सकते, लेकिन यह टी20 विश्व कप विजेता टीम इंडिया है। इसलिए मेरा साफ़ कहना है कि अगर बुमराह खेलते हैं, तो मैं स्ट्राइक पर जाऊँगा।’

इरफ़ान पठान भी जडेजा की बात से सहमत थे। हालाँकि, यूएई के ख़िलाफ़ मैच में टीम इंडिया ने आसानी से 9 विकेट से जीत हासिल की। ​​बुमराह को मैच में एक भी विकेट नहीं मिला। वहीं, कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने मिलकर कहर बरपाया और कुल 7 विकेट लिए।

जसप्रीत बुमराह चोट से जूझ रहे हैं

जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ समय से लगातार चोटिल हो रहे हैं। टी20 विश्व कप के बाद, वह पहली बार इस प्रारूप में खेलने मैदान पर उतरे थे। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था, जिसके कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। ऐसे में यह देखना बेहद अहम होगा कि बुमराह का कार्यभार कैसे मैनेज किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here