Home लाइफ स्टाइल अच्छा समय लाने और एक सफल व्यक्तित्व बनने के लिए वीडियो में...

अच्छा समय लाने और एक सफल व्यक्तित्व बनने के लिए वीडियो में जाने गरुड़ पुराण की ये बड़ी सीख, बदल जाएगा जीवन

3
0

हिंदू धर्म में 18 पुराणों का वर्णन किया गया है। इन पुराणों में मनुष्य के कल्याण के बारे में बातें कही गई हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि किस मार्ग पर चलकर मनुष्य सफलता प्राप्त कर सकता है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को महापुराण कहा गया है। इसमें भगवान विष्णु ने स्वयं अपने प्रिय वाहन गरुड़ देव को मोक्ष मार्ग का रहस्य बताया है। मान्यता है कि गरुड़ पुराण में बताए गए नियमों का पालन करने से व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली कई परेशानियों से बच सकता है और सफलता प्राप्त कर सकता है। साथ ही वह मृत्यु के बाद जीवन-मरण के चक्र से भी मुक्त हो जाता है। आइए जानते हैं गरुड़ पुराण से सफलता के कुछ मूल मंत्र।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”गरुड़ पुराण के अनुसार अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये 8 संकेत। सकारात्मक संकेत | Garud Puran |” width=”696″>
ऐसे व्यक्ति से रहें सतर्क
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति दूसरों के प्रति द्वेष की भावना रखता है, वह कभी सफल नहीं होता। अगर ऐसा व्यक्ति आपकी संगत में है तो उससे दूरी बनाकर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति की वजह से सफलता प्राप्त करने में कई तरह की बाधाएं भी आ सकती हैं। ऐसे व्यक्ति से हमेशा सतर्क रहें।

जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण
महापुराण में भी उल्लेख है कि जो व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखता है, वह हमेशा सफल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करता है। ऐसा व्यक्ति ही दुर्भाग्य को सकारात्मक रूप देकर सौभाग्य में बदल सकता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा अभ्यास करते रहना चाहिए और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए।

बीमारियों से दूर रहना
गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि बीमारियों से दूर रहने वाला और हमेशा ऊर्जावान रहने वाला व्यक्ति ही सफलता प्राप्त करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सफलता के मार्ग में कोई बाधा नहीं आती। इसलिए व्यक्ति को प्रतिदिन आसानी से पचने वाला और संतुलित भोजन करना चाहिए। ऐसा व्यक्ति ही सभी बीमारियों से दूर रहता है और बिना किसी बाधा के सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ता रहता है।

धर्म के मार्ग पर चलना
गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि जो व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलता है, वह सफल और सम्मानित व्यक्ति कहलाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि धर्म हमेशा अनुशासित तरीके से जीवन जीना सिखाता है। जो व्यक्ति अनुशासन का पालन करते हुए अपना जीवन जीता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ता है, वह जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here