Home मनोरंजन अजय देवगन-काजोल ने की नई शुरुआत, बदला प्रोडक्शन हाउस का नाम, दुर्गा...

अजय देवगन-काजोल ने की नई शुरुआत, बदला प्रोडक्शन हाउस का नाम, दुर्गा पूजा पर किया बड़ा ऐलान

8
0

काजोल और रानी मुखर्जी का परिवार सालों से नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा पंडालों का आयोजन करता आ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने एसएनडीटी कॉलेज के जुहू मैदान में प्रतिष्ठित नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा में 79वें दुर्गा पंडाल का आयोजन किया। नवरात्रि के इस खास मौके पर पंडाल में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के सितारों की भीड़ उमड़ी, जहां आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, बिपाशा-करण समेत कई सितारे दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं, बंगाली परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने हर साल की तरह इस पूजा में अपनी प्रस्तुति दी। महानवमी काजोल और उनके परिवार के लिए बेहद खास रही, क्योंकि इस मौके पर अजय देवगन ने एक नया डेब्यू किया।

अजय देवगन ने महानवमी पर लॉन्च किया नया लोगो

दुर्गा पूजा के नौवें दिन अजय देवगन अपने परिवार के साथ भव्य समारोह में शामिल हुए। जहाँ पूरे परिवार ने पहले पारंपरिक तरीके से महाआरती की। इसके बाद काजोल और अजय देवगन ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नया लोगो, ‘देवगन साइनेक्स’, लॉन्च किया। दरअसल, अजय देवगन एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक निर्माता भी हैं।

उनकी कंपनी का पहला नाम उनके बच्चों नीसा और युग के नाम के पहले अक्षर पर आधारित NY सिनेमा था, जिसे अब उन्होंने बदलकर देवगन साइनेक्स कर दिया है, जिसकी एक झलक इस जोड़े ने प्रशंसकों के साथ साझा की है। काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सिनेमा के लिए वही प्यार, एक नया नाम साथ, पेश है देवगन साइनेक्स”। बता दें कि अजय देवगन ने बतौर निर्माता गोलमाल 3, टोटल धमाल, माँ, शैतान, तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और दृश्यम 2 जैसी कई सफल फ़िल्मों का निर्माण किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here