Home मनोरंजन अथिया शेट्टी-केएल राहुल बने बेटी के पेरेंट्स, कपल के घर गूंजी किलकारी

अथिया शेट्टी-केएल राहुल बने बेटी के पेरेंट्स, कपल के घर गूंजी किलकारी

13
0

बॉलीवुड के सुपरस्टार यानी सुनील शेट्टी दादा बन गए हैं। जी हां, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल माता-पिता बन गए हैं। अथिया शेट्टी ने एक नन्हीं परी, बेटी को जन्म दिया है। अथिया और राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। जैसे ही फैंस को ये खुशखबरी मिली सभी खुशी से उछल पड़े और सभी कपल को बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने इसमें लिखा है कि 24-03-2025 को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला अथिया और राहुल। जैसे ही कपल का यह पोस्ट सामने आया, यूजर्स इस पर कमेंट करने लगे और कपल को ढेर सारी बधाईयां देने लगे।

हर कोई इस जोड़े को बधाई दे रहा है।

परिणीति ने अथिया और राहुल को बधाई देते हुए लिखा कि बधाई हो दोस्तों। वहीं शनाया कपूर ने लिखा कि बधाई हो. टाइगर श्रॉफ ने दिल वाली इमोजी शेयर की है। अर्जुन कपूर ने लिखा कि बधाई हो दोस्तों। कियारा ने भी इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी के साथ कमेंट किया है। इसके अलावा सितारों ने भी कपल को खूब बधाई दी है और यूजर्स ने भी कपल की इस पोस्ट पर खूब कमेंट किए हैं।

सुनील शेट्टी ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि फिलहाल आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इसी बीच केएल राहुल के घर ये बड़ी खुशखबरी आई है और वो पिता बन गए हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की डिलीवरी मंथ की जानकारी पहले ही दे दी थी। वहीं, अब सभी लोग बेहद खुश हैं और कपल को बधाई देने में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here