Home मनोरंजन अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ की थी शादी, अब हल्दी...

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ की थी शादी, अब हल्दी सेरेमनी की अनसीन वीडियो हो रहा वायरल

10
0

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। दोनों हमेशा एक दूसरे का ख्याल रखते नजर आते हैं। यह दम्पति अब दो बच्चों का माता-पिता बन चुका है। विराट और अनुष्का की शादी साल 2017 में हुई थी। शादी को 7 साल हो गए हैं लेकिन आज भी इस कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। विराट कोहली का हल्दी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ उनके परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं।

विराट का हल्दी वाला वीडियो वायरल

View this post on Instagram

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

हल्दी के वीडियो में विराट कोहली सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। पूरा परिवार भी उनके साथ है और सभी बहुत खुश दिख रहे हैं। विराट ने अपनी हल्दी में पीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था और गले में लाल रंग का दुपट्टा डाला हुआ था। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

प्रशंसकों ने ढेर सारी टिप्पणियां कीं।

एक फैन ने लिखा- विराट कह रहे होंगे- मम्मी के बालों पर हल्दी मत लगाना। वहीं एक ने लिखा- कोच सर को किसने नोटिस किया। एक ने लिखा- इनके बच्चों के हल्दी के दिन आने वाले हैं, आप अब वीडियो अपलोड कर रहे हो। एक ने लिखा- घरवाले लव मैरिज के लिए राजी हो गए। एक ने लिखा- कितना प्यारा पल है।

टिप्पणियाँ

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। विराट और अनुष्का की शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। इटली से आने के बाद उन्होंने मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया। जिसमें कई मशहूर हस्तियों ने भाग लिया। विराट और अनुष्का साल 2021 में पहली बार माता-पिता बने हैं। अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने 2024 में अपने दूसरे बेटे अकाय को जन्म दिया। अनुष्का और विराट अपने दोनों बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here