Home मनोरंजन अपनी 21वीं सालगिरह Pankaj Tripathi ने किया कुछ ऐसा वीडियो देख आप भी...

अपनी 21वीं सालगिरह Pankaj Tripathi ने किया कुछ ऐसा वीडियो देख आप भी करने लगेंगे ‘कालीन भईया की तारीफ

3
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – मिर्जापुर एक्टर पंकज त्रिपाठी सादगी भरी जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। एक्टर ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी पत्नी से शादी की थी। आज भी परिवार ने उनकी पत्नी को पूरे दिल से स्वीकार नहीं किया है। कल यानी शनिवार को एक्टर की शादी को 21 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सालगिरह मनाई। इस दौरान उनके करीबी और परिवार के लोग मौजूद रहे। पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला ने इस खास पल की झलकियां शेयर की हैं। इनमें एक्टर कुछ ऐसा करते नजर आए कि उनसे नजरें हटाना आसान नहीं है। उन्होंने इस तरह प्यार जताया कि हर कोई ताली बजाने लगा।

कैसा है वीडियो
जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्टर क्रीम कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी ने योलो सूट कैरी किया है। वीडियो में मिर्जापुर एक्टर को अपनी पत्नी की उंगली में अंगूठी पहनाते हुए देखा जा सकता है। ऐसा करने के बाद वह उनके सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं। बाद में, जोड़े को एक साथ गले मिलते और अपनी सालगिरह का केक काटते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके मेहमान खुशी से जयकार करते हुए दिखाई देते हैं। उनकी पत्नी मृदुला भी काफी उत्साहित और खुश दिख रही हैं। उनकी बेटी आशी त्रिपाठी भी जश्न में शामिल होने के लिए मौजूद थीं।

.
वीडियो को दिया गया प्यारा कैप्शन
इस वीडियो को एक्टर की पत्नी ने एक दोस्त के साथ कोलाब पोस्ट में शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘जब दुनिया की निगेटिव खबरें पढ़कर प्रेम कहानियों पर से विश्वास उठने लगता है, तब नजर इन दोनों पर पड़ती है और तब यकीन होता है कि प्यार उम्मीद का दूसरा नाम है, जिसे पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी ने धीरे-धीरे बोया और सींचा है। आपकी जुगल जोड़ी हमेशा भैया-भाभी बनी रहे। इक्कीसवीं सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।’ इस वीडियो को देखने के बाद लोग पंकज त्रिपाठी की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Atul Kumar Rai (@author.atul)

इस फिल्म में आएंगे नजर
मिर्जापुर एक्टर पंकज त्रिपाठी आखिरी बार ‘स्त्री 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को पसंद किया गया था। यह फिल्म बड़ी सफल साबित हुई थी। फिलहाल, अभिनेता जल्द ही अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here