ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जियो सिनेमा के विलय के बाद जियो हॉटस्टार पर मनोरंजन का डोज बढ़ गया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुईं। अब कुछ और नई फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन का डोज देने के लिए दस्तक देने को तैयार हैं। इनमें से कुछ फिल्में और सीरीज फरवरी के आखिरी हफ्ते में रिलीज होंगी जबकि कुछ मार्च महीने में रिलीज होंगी। पूरी सूची यहां दी गई है।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>
Office
तमिल कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म ‘ऑफिस’ 21 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में एक ग्रामीण कार्यालय में दो पीढ़ियों के बीच टकराव देखने को मिलेगा।
Beetlejuice Beetlejuice
हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए ‘बीटलजूस बीटलजूस’ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म की कहानी लिडिया डाइट्ज़ के बारे में है, जो एक माँ है और अपने परिवार को एक साथ रखना चाहती है। यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी।
Kaushal ji vs Kaushal
कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘कौशल जी वर्सेज कौशल’ भी रिलीज के लिए तैयार है। कल यानी 21 फरवरी को इस फिल्म का प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर होगा। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया।
Love Under Construction
मलयालम फिल्म ‘लव अंडर कंस्ट्रक्शन’ 28 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित होगी जो अपने सपनों का घर बनाने के लिए संघर्ष करेगा।
Daredevil Born Again
अमेरिकी क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ 5 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह श्रृंखला मार्वल कॉमिक्स पर आधारित है, जिसे रियो स्कार्डेपेन, मैट कॉर्मन और क्रिस ऑर्ड ने बनाया है।
Grosse Pointe Garden Society
‘ग्रॉस पॉइंट गार्डन सोसाइटी’ 24 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एक एक्शन-ड्रामा वेब सीरीज होगी जिसकी कहानी एक हत्या के मामले के इर्द-गिर्द घूमेगी।
Suits La
वेब सीरीज ‘सूट्स लॉ’ 24 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सीरीज कोर्ट ड्रामा पर आधारित होगी। सीरीज का ट्रेलर अभी तक जारी नहीं किया गया है।








