Home टेक्नोलॉजी अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! फेस्टिव सीजन से पहले Samsung Galaxy...

अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! फेस्टिव सीजन से पहले Samsung Galaxy Z Fold 6 5G की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदने स पहले जानें ऑफर्स और कीमत

7
0

त्योहारों का मौसम शुरू होते ही स्मार्टफोन कंपनियां और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी छूट देने लगते हैं। इस बार अमेज़न ने Samsung Galaxy Z Fold 6 5G पर बड़ा डिस्काउंट दिया है। यह फोन पहले 1,64,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसे बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

अमेज़न पर इसकी कीमत क्या है?

अमेज़न पर यह डिवाइस लगभग 40,000 रुपये की छूट के साथ 1,24,999 रुपये में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 5% तक का कैशबैक भी मिलेगा। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत 1,20,000 रुपये से भी कम हो जाती है। साथ ही, आसान किश्तों का विकल्प भी दिया गया है, जो 10,417 रुपये प्रति माह से शुरू होती हैं।

एक्सचेंज ऑफर के साथ सस्ता होगा फोन

अमेज़न पर पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने का विकल्प भी दिया गया है। इसके तहत, ग्राहक अपने पुराने फ़ोन की स्थिति और मॉडल के आधार पर 42,350 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। यानी, अगर आपका पुराना फ़ोन अच्छी स्थिति में है, तो यह डील और भी सस्ती हो जाएगी।

शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G की सबसे खासियत इसका डुअल AMOLED डिस्प्ले है। फ़ोन में बाहर की तरफ 6.3 इंच का AMOLED पैनल और अंदर की तरफ 7.6 इंच की मेन स्क्रीन है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं। प्रोसेसिंग के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है। फ़ोन 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जो इसे और भी पावरफुल बनाता है।

बैटरी और कैमरा सेटअप

फ़ोन में 4,400mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देती है। कैमरों की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ़ोन में 10MP और 4MP का फ्रंट कैमरा है।

देखा जाए तो अमेज़न का यह ऑफर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो लंबे समय से फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे थे। अब यह डिवाइस डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के बाद बेहद आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here