Home मनोरंजन अयोध्या: हनुमान गढ़ी में भक्तों का उत्साह, दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर

अयोध्या: हनुमान गढ़ी में भक्तों का उत्साह, दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर

2
0

अयोध्या, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अयोध्या में हनुमान गढ़ी पर दीपोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सुबह से ही देश के कोने-कोने से भक्त भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, और माहौल भक्ति व उल्लास से भरा हुआ है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है।

रीवा, मध्य प्रदेश से आए शिवम कुमार मिश्रा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यहां आकर मन को अपार शांति मिली। कल हम यहां पहुंचे थे, और आज पूरे दिन अयोध्या में घूमेंगे। रात में दीपोत्सव का आनंद लेंगे, फिर अपने घर लौटेंगे। व्यवस्था शानदार है, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। मुख्यमंत्री योगी जी ने बहुत अच्छा काम किया है और मैं चाहता हूं कि वे आगे भी ऐसा ही करते रहें।”

उरई से आए शेष नारायण दीक्षित ने कहा, “अयोध्या का माहौल अद्भुत है। चारों ओर पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है। ऐसा लगता है जैसे हम अपने घर लौट आए हों। आज शाम को दीप प्रज्ज्वलन होगा, जिसका सभी को इंतजार है।”

उन्होंने राजनीतिक बदलावों का जिक्र करते हुए कहा, “2017 से पहले यहां कुछ खास नहीं था। पहले सैफई जैसे महोत्सव होते थे, लेकिन अब राम उत्सव का भव्य आयोजन होता है। योगी जी और भाजपा सरकार ने अयोध्या को पूरी तरह बदल दिया। पहले रामलला तिरपाल के नीचे थे, आज उनका भव्य मंदिर सबके लिए गर्व का विषय है।”

गौरी दीक्षित ने कहा, “यहां आकर आत्मा को सुकून मिलता है। भगवान राम का नाम लेने से ही शांति मिलती है और उनके दर्शन का आनंद तो अनमोल है। मैं दीपावली मनाकर ही लौटूंगी। पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रयासों से अयोध्या निखर रही है। यहां का हर बच्चा अब जागरूक है और राम भक्ति में लीन है।”

इस दीपोत्सव में लाखों दीपों से अयोध्या जगमगाएगी। सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में भी नया मुकाम हासिल कर रही है।

–आईएएनएस

एनएस/एएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here