Home मनोरंजन अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने गर्लफ्रेंड को दिया 2 लाख का गिफ्ट,...

अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने गर्लफ्रेंड को दिया 2 लाख का गिफ्ट, व्लॉग शेयर कर दिखाई जन्मदिन की झलकियां

1
0

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन यूट्यूब पर व्लॉगिंग करते हैं। हालाँकि, कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि वह डेली व्लॉगिंग से ब्रेक ले रहे हैं। लेकिन अब वह फिर से व्लॉगिंग पर लौट आए हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी का जन्मदिन मनाते नज़र आए। इसके साथ ही, आर्यमन ने यह भी बताया कि उन्हें एक सिल्वर बटन भी मिल रहा है।

आर्यमन ने अपनी गर्लफ्रेंड को दिया सरप्राइज
आर्यमन ने दिखाया कि कैसे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड योगिता को सरप्राइज दिया। उन्होंने योगिता के लिए सूरजमुखी के फूल खरीदे। वहीं, आर्यमन के छोटे भाई आयुष्मान ने गोलगप्पे बेचने वाले का वेश धारण किया, जिसे देखकर योगिता खूब हँसीं। उन्होंने गोलगप्पे का केक भी काटा। फिर आर्यमन ने योगिता को हेडफोन और एक आईफोन गिफ्ट किया। उनके गिफ्ट की कीमत 2 लाख रुपये थी। गिफ्ट देखकर योगिता रोने लगती हैं। फिर उन्होंने कहा- एक संगीतकार की गर्लफ्रेंड के पास तो यह होना ही चाहिए। सेलिब्रेशन के अंत में आयुष्मान और आर्यमन ने डांस भी किया। सभी ने उनके डांस का खूब आनंद लिया।

योगिता की तारीफ में अर्चना ने कहा कि वो छोटी-छोटी चीजों से कितनी खुश हो जाती हैं। मुझे ये अच्छा लगा। इस पर आयुष्मान कहते हैं मम्मी ये कोई छोटी चीज नहीं है। आर्यमन कहते हैं कि ये 18 व्लॉग्स के पैसे हैं। अर्चना ने योगिता को एक ड्रेस दी जो योगिता को बहुत पसंद आई। गिफ्ट देते हुए अर्चना ने मजाक में कहा कि अब मैं इन सब में फिट नहीं हो पा रही हूं। कोई एक है जो फिट हो सकती है. आपको बता दें कि योगिता एक बिहानी एक्ट्रेस हैं। योगिता दिल ही तो है, द केरला स्टोरी, विक्रम वेधा, एके वर्सेज एके, दिल ही तो है, कवच जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। योगिता और आर्यमन ने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here