Home मनोरंजन अलीबाग ही नहीं गुरुग्राम और मुंबई में भी फैली है Virat-Anushka की...

अलीबाग ही नहीं गुरुग्राम और मुंबई में भी फैली है Virat-Anushka की करोड़ों की प्रॉपर्टी, कीमत जानकर चक्कर खाकर गिर पड़ेंगे आप

13
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को वाकई ‘पावर कपल’ कहा जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अनुष्का और विराट सबसे अमीर भारतीय सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अनुष्का और विराट दोनों की नेटवर्थ को जोड़ दिया जाए तो उनकी कुल संयुक्त संपत्ति करीब 1305 करोड़ रुपये है। इससे पता चलता है कि कई सेलिब्रिटीज की तरह उन्होंने भी अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी में लगाया है। मुंबई में आलीशान विला से लेकर अलीबाग में आलीशान फार्म हाउस तक ‘विरुष्का’ करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। एक नजर उनकी प्रॉपर्टी पर-


अलीबाग में फार्महाउस

मुंबई से सटे अलीबाग में अनुष्का और विराट का एक आलीशान फार्महाउस है। विराट और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में इस फार्महाउस को 19.24 करोड़ रुपये में खरीदा है। जबकि रिपोर्ट्स हैं कि इसे बनाने में 13 करोड़ रुपये लगे हैं। खबर है कि कपल जल्द ही अपने फार्महाउस में गृह प्रवेश समारोह आयोजित करने जा रहा है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने लॉकडाउन का लंबा समय इसी फार्महाउस में बिताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का और विराट का यह घर भी उनके मुंबई वाले घर की तरह बेहद आलीशान है। इसमें एक प्राइवेट पूल भी है। इतना ही नहीं उनके फार्महाउस में एक छोटा सा गार्डन भी है।

.
मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट
अनुष्का और विराट कोहली की जोड़ी जितनी मशहूर है, उतना ही मशहूर इस कपल का मुंबई वाला अपार्टमेंट भी है। विराट और अनुष्का के पास मुंबई के वर्ली में बेहद आलीशान फ्लैट है, जिसे विराट ने 34 करोड़ रुपये में खरीदा है। अनुष्का से शादी के बाद विराट दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए थे। विराट और अनुष्का का अपार्टमेंट गगनचुंबी इमारत ‘ओमकार 1973’ की 35वीं मंजिल पर स्थित है। विराट और अनुष्का के घर से विशाल अरब सागर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। विराट का घर करीब 7000 स्क्वायर फीट में बना है। विराट-अनुष्का का घर बिल्डिंग के सी ब्लॉक में है। यह 5BHK सी-फेसिंग अपार्टमेंट है।

.
गुरुग्राम में 80 करोड़ का विला

विराट कोहली ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी एक आलीशान घर खरीदा है। इसे विला कहना गलत नहीं होगा। उनका यह आलीशान घर गुरुग्राम के डीएफएल सिटी फेज 1 में है। विराट-अनुष्का के इस घर की कीमत 80 करोड़ रुपये है। विराट ने इस साल की शुरुआत में अपने परिवार के लिए यह घर खरीदा था। विरुष्का के घर को मशहूर इंटीरियर डिजाइनर कॉन्फ्लुएंस ने डिजाइन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here