Home खेल आईपीएल 2026 में चमक बिखेरने को उत्सुक निकी प्रसाद, रिटेन करने पर...

आईपीएल 2026 में चमक बिखेरने को उत्सुक निकी प्रसाद, रिटेन करने पर दिल्ली कैपिटल्स की शुक्रगुजार

1
0

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। इस सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने दाएं हाथ की बल्लेबाज निकी प्रसाद को अपने साथ जोड़ा है। निकी इस भरोसे के लिए फ्रेंचाइजी की शुक्रगुजार हैं। वह इस सीजन टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।

डीसी द्वारा रिटेन किए जाने पर निकी प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, “मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि डीसी ने मुझे रिटेन किया और मुझ पर भरोसा जताया। मैं अभी भी टीम के लिए मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन कर सकती हूं। मैं इसके लिए सच में बहुत आभारी हूं और रिटेन होकर बहुत खुश हूं।”

निकी प्रसाद ने कहा, “रिटेन होने और डीसी के मुझ पर भरोसा जताने से मुझे निश्चित रूप से अच्छा महसूस हो रहा है। इससे मुझे मैदान पर जाकर अपना बेस्ट देने का आत्मविश्वास मिलता है। मैं इस सीजन में काफी आत्मविश्वास महसूस कर रही हूं। बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि मैं बस उसी आत्मविश्वास को टीम में और मैदान पर ले जा रही हूं।”

निकी प्रसाद ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 8 मैच खेले, जिसमें 39 की औसत के साथ 78 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 कैच भी लपके। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को 50 लाख रुपये में आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया।

फरवरी 2025 में भारत ने निकी प्रसाद की कप्तानी में विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। 25 अक्टूबर 2005 को जन्मीं निकी न सिर्फ बल्लेबाजी में, बल्कि गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाती हैं। वह एक दाएं हाथ की ऑफब्रेक गेंदबाज हैं।

डब्ल्यूपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 10 जनवरी से करेगी। यह टीम अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के सामने होगी।

दिल्ली कैपिटल्स: दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, अलाना किंग, मारिजैन कप्प, तानिया भाटिया, लिजेल ली, ममता मादीवाला, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

–आईएएनएस

आरएसजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here