Home मनोरंजन ‘आखिरी हिस्सा अभी बाकी है…’ Drishyam 3 का अनाउन्समेंट टीजर लॉन्च, जाने...

‘आखिरी हिस्सा अभी बाकी है…’ Drishyam 3 का अनाउन्समेंट टीजर लॉन्च, जाने कब और कहाँ रिलीज़ होगी सीरीज

7
0

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की सुपरहिट सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दृश्यम की तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 की घोषणा कर दी है। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए 1 मिनट 13 सेकंड के टीज़र वीडियो में, अजय देवगन की वॉयसओवर सुनी जा सकती है, जिसमें वह अपने परिवार के महत्व के बारे में बात करते हैं।

टीज़र में क्या दिखाया गया है?
टीज़र में अब तक की दृश्यम सीरीज़ की कहानी की झलक मिलती है। इसमें विजय सालगांवकर (अजय देवगन) का किरदार कहता है, “मेरा सच, मेरा हक, सिर्फ मेरा परिवार है।” टीज़र में यह भी प्रमुखता से दिखाया गया है कि विजय अभी भी अपने परिवार के लिए एक दीवार की तरह खड़ा है। वीडियो के आखिर में विजय सालगांवकर कहते हैं, “जब तक सब थक नहीं जाते, जब तक सब हार नहीं मान लेते, मैं यहां एक चौकीदार की तरह खड़ा रहूंगा। एक दीवार की तरह। कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। आखिरी हिस्सा अभी बाकी है।” इससे फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।

‘दृश्यम 3’ कब रिलीज होगी?
मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है और फिल्म को गांधी जयंती, 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। अगर आपने दृश्यम देखी है, तो आपको पता होगा कि 2 अक्टूबर को क्या हुआ था, है ना? मेकर्स ने उसी प्लान के तहत यह तारीख तय की है। ‘दृश्यम 3’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। उम्मीद है कि तीसरे पार्ट की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि फिल्म की कास्ट में कोई बदलाव होता है या नहीं। सबसे बड़ी चर्चा इस बात पर होगी कि अक्षय खन्ना इस फिल्म में दिखेंगे या नहीं।

दृश्यम मोहनलाल की फिल्म का हिट सीक्वल है
गौरतलब है कि ‘दृश्यम’ एक मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का हिंदी वर्जन 2015 में शुरू हुआ था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके बाद, इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2022 में आया। इसमें अक्षय खन्ना भी दिखे थे, लेकिन वह केस सॉल्व नहीं कर पाए थे। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और सफल रही। अब, तीसरा और आखिरी पार्ट 2026 में रिलीज़ होने वाला है। इस बीच, मोहनलाल ने दृश्यम 3 की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here