गॉसिप न्यूज़ डेस्क – साल 2000 की शुरुआत में बिपाशा बसु ने जैसे ही बॉलीवुड में कदम रखा, तहलका मच गया। वह पहली सांवली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने बोल्ड दिखने का साहस किया और जब भी वह पर्दे पर आईं, कहर ढा दिया। अभिनेत्री के रंग का भी खूब मजाक उड़ाया गया, लेकिन अभिनेत्री ने इन सबकी परवाह न करते हुए अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया और कई हिट फिल्मों में नजर आईं। अभिनेत्री ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की। अभिनेत्री करण की तीसरी पत्नी हैं, इससे पहले अभिनेता दो बार शादी कर चुके हैं। बिपाशा 7 जनवरी को अपना 46वां जन्मदिन (Bipasha Basu Birthday) मनाएंगी। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी दो सह-पत्नियों के बारे में।
बिपाशा बसु की पहली सौतन
बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी भी एक अभिनेत्री थीं, उनका नाम श्रद्धा निगम है। अभिनेता ने साल 2008 में श्रद्धा से शादी की थी, लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया। करण से अलग होने के बाद श्रद्धा निगम ने साल 2012 में टीवी एक्टर मयंक आनंद से शादी कर ली थी। श्रद्धा निगम ने काफी समय पहले ही एक्टिंग छोड़ दी थी और बतौर एंटरप्रेन्योर काम कर रही हैं।
दूसरी सौतन बेहद खूबसूरत हैं
बिपाशा बसु की दूसरी को-वाइफ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की टॉप एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट हैं। करण ने जेनिफर से साल 2012 में शादी की थी और दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। करण ने इसके बाद बिपाशा से शादी कर ली, लेकिन जेनिफर अभी भी सिंगल हैं और सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कई हिट शोज में काम किया है और अपने लुक में भी बदलाव किया है। एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस हो गई हैं, उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर किसी की भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। जेनिफर खूबसूरती के मामले में भी बिपाशा को कड़ी टक्कर देती हैं। साथ ही वो टीवी और ओटीटी पर भी खूब धमाल मचा रही हैं।