कई लोग जब कार खरीदते हैं तो उसमें अपनी इच्छानुसार बदलाव करवाते हैं। वहीं आपने देखा होगा कि कई लोग कार खरीदते समय अलग नंबर प्लेट लेना चाहते हैं। एक वीआईपी नंबर की तरह, लेकिन अगर आप इस नंबर प्लेट को लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अलग से एक बड़ी रकम खर्च करनी होगी। इन सबके बीच अब इंडिया सीरीज की नंबर प्लेट चर्चा में है। यह एक विशेष प्रकार की नंबर प्लेट है, जो आपको पूरे भारत में गाड़ी चलाने की अनुमति देती है और अगर आप किसी दूसरे राज्य में जाते हैं तो आपको अपने वाहन को दोबारा पंजीकृत कराने की आवश्यकता नहीं है। तो आइए जानते हैं कि आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।
आप इसके द्वारा आवेदन कर सकते हैं-
- अगर आप भी BH सीरीज की नंबर प्लेट लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के वाहन पोर्टल parivahan.gov.in/parivahan//node/1978 पर लॉगइन करना होगा।
- फिर यहां आपको ‘वाहन पंजीकरण’ पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना राज्य चुनना होगा और फिर ‘अप्लाई फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको मेनू से ‘इंडिया सीरीज’ का चयन करना होगा।
- अब वाहन विवरण जैसे वाहन मालिक का नाम, वाहन चेसिस और इंजन नंबर आदि भरें।
- इसके बाद आपको आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा
- एड्रेस प्रूफ के अलावा संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करें।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद आपको एक स्लिप मिलेगी, इसे सुरक्षित रख लें।
- अब अंत में आरटीओ आपके आवेदन का सत्यापन करेगा और यदि सत्यापन सही पाया गया तो आपको नंबर प्लेट जारी कर दी जाएगी।
इन लोगों को मिल सकती हैं ये नंबर प्लेट:-
अगर हम उन लोगों की बात करें जो इस नंबर प्लेट को अपनी कार में लगा सकते हैं। इसमें राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी, रक्षा क्षेत्र के कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, प्रशासनिक सेवा के कर्मचारी और चार से अधिक राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यालय रखने वाली निजी कंपनियों के कर्मचारी शामिल हैं।