हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने बड़े बिजनेसमैन से शादी की है। शादी के बाद कुछ अभिनेत्रियों ने अभिनय से दूरी भी बना ली और हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री गायत्री जोशी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जी हां, बॉलीवुड अभिनेत्री गायत्री जोशी, जिन्होंने विकास ओबेरॉय से शादी की है और शादी के बाद अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>
गायत्री ने भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हो, लेकिन वह आज भी करोड़ों में खेलती हैं। जी हां, डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक गायत्री के पति विकास 2022 में 65वें सबसे अमीर भारतीयों में शामिल थे। आपको बता दें कि गायत्री जोशी बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आ चुकी हैं। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप दिया गया वीडियो देख सकते हैं।