Home मनोरंजन आखिर मुस्लिम होने के बाद भी ‘बीफ’ और ‘पोर्क’ खाने से Salman Khan...

आखिर मुस्लिम होने के बाद भी ‘बीफ’ और ‘पोर्क’ खाने से Salman Khan को क्यों है नफरत ? वीडियो में हुआ चौकाने वाला खुलासा

27
0

गॉसिप न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान खाने-पीने के कितने शौकीन हैं, ये तो सभी जानते हैं। बिग बॉस के सेट पर भी सलमान खान अक्सर खाते-पीते और इसका लुत्फ उठाते नजर आते हैं। वहीं, अब सलमान खान से जुड़ी एक पर्सनल डिटेल सामने आई है। उन्हें खाने में क्या पसंद है? ये तो कई बार सामने आ चुका है, लेकिन वो क्या नहीं खाते? ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे। अब सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि वो ‘बीफ’ और ‘पोर्क’ नहीं खाते।


सलमान के ‘बीफ’ और ‘पोर्क’ न खाने का उनकी मां से क्या कनेक्शन है?

सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। पूरा भारत भाईजान को प्यार करता है और इसकी वजह उनकी अच्छाई है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सलमान खान पूरी तरह से फैमिली मैन हैं। सलमान आज भी अपने परिवार को लेकर काफी पजेसिव हैं। सलमान खान के दिल में अपनी मां और पिता के लिए जो प्यार है, उसके भी फैंस दीवाने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान कुछ चीजें सिर्फ अपने माता-पिता की वजह से नहीं खाते?

,
सलमान के बीफ और पोर्क न खाने की वजह धर्म है
इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया है। सामने आई क्लिप में वो कह रहे हैं कि वो सब कुछ खाते हैं लेकिन बीफ और पोर्क नहीं खाते। एक्टर के बीफ और पोर्क न खाने का कनेक्शन उनकी मां से जुड़ा है। उसका भी खुलासा सलमान खान ने किया है. आपकी अदालत में सलमान खान ने कहा, ‘मैं हर धर्म को मानता हूं। आपको दूसरों के धर्म का सम्मान करना होगा। जब आप किसी और के धर्म का सम्मान करेंगे, तभी वो आपके धर्म का सम्मान करेंगे और मैं दोनों तरफ से हूं। मां हिंदू है, पिता मुस्लिम है और दूसरी मां कैथोलिक है। तो हम हिंदुस्तान हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 𝙏𝙖𝙣𝙪𝙨𝙝𝙖 𝙂𝙝𝙤𝙨𝙝 ♡ (@salmantanusha)

सलमान खान ने गाय को लेकर दिया बयान
सलमान खान ने आगे कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि गाय हमारी भी मां है, क्योंकि हमारी मां हिंदू है और वो हमारे साथ घर पर रहती है। यानी सलमान खान बीफ इसलिए नहीं खाते क्योंकि उनकी मां हिंदू हैं और हिंदू धर्म में इसे पाप माना जाता है। साथ ही एक्टर के पोर्क न खाने की वजह ये है कि उनके पिता मुस्लिम हैं और मुस्लिम धर्म में पोर्क खाना हराम माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here