गॉसिप न्यूज़ डेस्क – प्रिंस नरूला आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया और विजेता बनकर उभरे। ‘रोडीज’ (एमटीवी रोडीज 12), ‘स्प्लिट्सविला’ (एमटीवी स्प्लिट्सविला 8), ‘बिग बॉस’ (बिग बॉस 9) और ‘नच बलिए’ (नच बलिए 9) जैसे बैक टू बैक शो जीतने वाले प्रिंस नरूला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग प्रिंस का मजाक उड़ा रहे हैं।
प्रिंस नरूला का वीडियो वायरल
यह वीडियो अभी का नहीं बल्कि सालों पुराना है। आपको बता दें, इन दिनों प्रिंस नरूला रोडीज XX में गैंग लीडर हैं। वह कई सालों से इस शो से जुड़े हुए हैं। इसी शो से उनका सफर शुरू हुआ और आज वह जो कुछ भी हैं, इसी शो की वजह से हैं। अब जो भी कंटेस्टेंट ‘रोडीज’ में हिस्सा लेते हैं, वे प्रिंस को अपनी प्रेरणा बताते हैं। हालांकि, अब प्रिंस का जो वीडियो सामने आया है, वह फैन्स का प्रिंस को देखने का नजरिया बदल सकता है।

रणविजय के एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए प्रिंस नरूला
इस वीडियो को देखकर प्रिंस खुद भी शर्मिंदा हो जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा वीडियो है जिसकी इतनी चर्चा हो रही है। तो आपको बता दें, यह वीडियो उस समय का है जब प्रिंस ‘रोडीज’ के लिए ऑडिशन देने आए थे। प्रिंस नरूला ने अपने ऑडिशन में कुछ ऐसा किया कि अब लोग उनका हंस रहे हैं और मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल, उस दौरान रणविजय सिंह गैंग लीडर हुआ करते थे। इसलिए जब प्रिंस ऑडिशन के लिए आए तो रणविजय ने उनसे कई सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। हालांकि, प्रिंस उनमें से किसी का भी जवाब नहीं दे पाए।
View this post on Instagram
अपने ऑडिशन वीडियो में प्रिंस का खूब मजाक उड़ाया गया
इसरो का फुल फॉर्म क्या है? स्पेसक्राफ्ट कहां भेजा गया है? जब रणविजय ने ये सारे सवाल पूछे तो प्रिंस ने कहा, ‘कुछ और करवा लो सर।’ 13X7 क्या है? प्रिंस इस सवाल का भी जवाब नहीं दे पाए। यह सब देखकर सभी गैंग लीडर प्रिंस पर हंस रहे थे। वह शारीरिक रूप से तो अच्छे थे, लेकिन प्रिंस बेसिक नॉलेज के मामले में काफी कमजोर थे। इस वजह से ऑडिशन में प्रिंस का सबने खूब मजाक उड़ाया था और अब वह इस शो के गैंग लीडर हैं। हालांकि अब इस वीडियो को देखकर लोगों की यादें ताजा हो गई हैं।








