मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – आज यानी 24 दिसंबर को अनिल कपूर अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी अनिल कपूर की फिटनेस कमाल की है। खुद को फिट रखने के लिए अनिल साइकिलिंग, स्किपिंग और जॉगिंग करते हैं। इसके अलावा वह जिम में भी घंटों पसीना बहाते हैं, लेकिन इसके अलावा अनिल खुद को अंदरूनी तौर पर फिट रखने के लिए अलग-अलग चीजें भी करते हैं। 24 दिसंबर 1956 को जन्मे अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में की थी। अनिल की पहली फिल्म हिट रही और इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं। अनिल कपूर को इंडस्ट्री में आए करीब 40 साल हो चुके हैं और इतने सालों बाद भी उनकी फिटनेस बरकरार है।
अनिल कपूर खुद को कैसे फिट रखते हैं?
अनिल कपूर की फिटनेस युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। अनिल कपूर आज भी फिल्मों में एक्शन सीन करते हैं। इसके साथ ही उन्हें एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आइए जानते हैं अनिल कपूर अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए क्या करते हैं।
रनिंग: अनिल कपूर ने कपिल शर्मा के शो में बताया कि फिट रहने के लिए उन्हें दौड़ना पसंद है। उनका कहना है कि हर दिन दौड़ने से दिल मजबूत रहता है।
साइकिल चलाना: अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर कई ऐसे वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वे साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। साइकिल चलाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं जो कई एक्सरसाइज के बराबर है।
डाइट: फिटनेस जर्नी में डाइट का सबसे बड़ा रोल होता है। अनिल कपूर एक सख्त लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, जिसके बारे में अनिल कपूर कई बार बता चुके हैं। अनिल कपूर शराब और सिगरेट से भी दूर रहते हैं और जंक फूड से भी दूर रहते हैं। लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल कपूर खाली पेट एक बोतल पानी पीते हैं और हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं, जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। लंच और डिनर भी हेल्दी होता है। अनिल कपूर हर 15 दिन में एक चीट डे रखते हैं, जिसमें वे सबकुछ खाना पसंद करते हैं।
योग और एक्सरसाइज: अनिल कपूर सुबह 1 घंटे एक्सरसाइज और योग करते हैं। खुद को मेंटली फिट रखने के लिए अनिल मेडिटेशन भी करते हैं। कपिल शर्मा के शो में अनिल कपूर ने बताया था कि सोनम कपूर ने उन्हें फिटनेस को लेकर कई बातें बताई थीं।