Home टेक्नोलॉजी आज iQOO 15 इंडिया में होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 100X जूम...

आज iQOO 15 इंडिया में होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 100X जूम फीचर के साथ जाने और क्या कुछ मिलेगा खास ? जाने कीमत

3
0

iQOO आज भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। इस हैंडसेट का नाम iQOO 15 है। कंपनी ने इस फ्लैगशिप फोन के कुछ फीचर्स पहले ही बता दिए हैं, और इसे पिछले महीने चीन में भी लॉन्च किया गया था। iQOO ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी, डिजाइन, डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन भारत में क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिपसेट, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 के साथ लॉन्च होगा।

iQOO 15 का लॉन्च ऑफिशियल YouTube चैनल, वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का मुकाबला वनप्लस 15 से होगा।

iQOO 15 की अनुमानित कीमत

iQOO 15 की ऑफिशियल कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इसकी शुरुआती कीमत ₹65,000 से ₹70,000 के बीच हो सकती है।

iQOO 15 के स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 15 में 2K रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में 6.85-इंच का सैमसंग M14 AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.37 परसेंट है।

iQOO 15 प्रोसेसर

iQOO 15 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 का इस्तेमाल होगा, जिसे अमेरिकन चिपसेट मैन्युफैक्चरर ने मोबाइल सेगमेंट में सबसे पावरफुल चिपसेट होने का दावा किया है। iQOO 15 में Q3 सुपरकंप्यूटिंग चिप का भी इस्तेमाल होगा।

iQOO 15 कैमरा सेटअप

iQOO 15 के चीनी वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 100x ज़ूम सपोर्ट वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा भी है।

iQOO 15 बैटरी और चार्जर

iQOO 15 में 7000mAh की बैटरी और 100W का फास्ट चार्जर होगा। 40W का फास्ट वायर्ड चार्जर भी उपलब्ध है। हालांकि, फुल चार्जिंग में लगने वाले समय के बारे में अभी पता नहीं चला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here