Home लाइफ स्टाइल आधार कार्ड में अपडेट करवाना है नया पता, तो इस तरीके से...

आधार कार्ड में अपडेट करवाना है नया पता, तो इस तरीके से मिनटो में करवाएं अपडेट

8
0

अगर आपको राशन कार्ड की ई-केवाईसी करानी है, लोन लेना है या बैंक खाता खुलवाना है आदि। ऐसे में आपको एक दस्तावेज की जरूरत जरूर पड़ेगी और वो है आधार कार्ड. इस कार्ड में कार्डधारक का नाम, उम्र पता आदि समेत कई जानकारियां होती हैं। वहीं, कई बार लोगों को अपने आधार में एड्रेस अपडेट कराना होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे, कोई पहले किराए पर रहता था लेकिन अब उसने अपना घर ले लिया है या अपना पुराना घर बेचकर नई जगह पर शिफ्ट हो गया है आदि। ऐसे में कार्ड धारक को अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट कराना जरूरी हो जाता है। अगर आप आगे से ऐसा नहीं करेंगे तो आपको आगे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि आप अपना एड्रेस कैसे अपडेट कर सकते हैं।

आधार में नया पता अपडेट करने के दो तरीके हैं:-

ऑफलाइन तरीका

पहला कदम

अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट करना है तो आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
यहां जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना होगा जिसमें अपनी जानकारी भरें
आपको नाम, आधार नंबर और कौन सी चीज अपडेट करनी है जैसे पता, यह सब भरना होगा

दूसरा कदम

इसके बाद आपको फॉर्म के साथ संबंधित दस्तावेज यानी नए पते का दस्तावेज संलग्न करना होगा
फिर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होगा और उन्हें बताना होगा कि आप अपने आधार कार्ड में पता अपडेट करना चाहते हैं
इसके बाद आपके फिंगर प्रिंट की जांच की जाती है और दस्तावेज सही होने पर पता अपडेट कर दिया जाता है।

ऑनलाइन तरीका

स्टेप 1

अगर आप भी अपने आधार कार्ड में पता बदलना चाहते हैं तो यह काम आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं
इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा और यहां लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा

चरण दो

फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा और लॉगइन करें
अब आपको ‘एड्रेस अपडेट’ पर क्लिक करना होगा और फिर ‘अपडेट आधार ऑनलाइन’ पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको अपना नया पता भरना होगा और दस्तावेज संलग्न करना होगा और फिर भुगतान जमा करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here