Home व्यापार आने वाले 9 दिनों में से 6 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार,...

आने वाले 9 दिनों में से 6 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं होगा कोई कामकाज, यहां देखें पूरी सूची

7
0

आने वाले दिनों में 2 लम्बे सप्ताहांत आने वाले हैं। इस स्थिति में शेयर बाजार 2 बार लगातार 3 दिन तक बंद रहेगा। शेयर बाजार 9 दिनों में से 6 दिन बंद रहेगा। इससे पहले 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहे थे। शुक्रवार को बाजार भारी बढ़त के साथ खुले और बंद हुए। अब आज समेत आने वाले 9 दिनों में से 6 दिन शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। आइये विस्तार से जानते हैं।

12 अप्रैल 2025 : आज शनिवार है, इसलिए शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।
13 अप्रैल 2025: रविवार के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
14 अप्रैल 2025: अंबेडकर जयंती के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेंगे।

इसके बाद 15, 16 और 17 अप्रैल को शेयर बाजार में कामकाज होगा।

18 अप्रैल 2025 : गुड फ्राइडे के कारण इस दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।
19 अप्रैल 2025 : इस दिन शनिवार होने के कारण शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।
20 अप्रैल 2025 : रविवार के कारण स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेंगे।

मई से दिसंबर तक इन तारीखों को बंद रहेगा बाजार

1 मई : महाराष्ट्र दिवस
12 मई: बुद्ध पूर्णिमा
15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस
27 अगस्त : गणेश चतुर्थी
5 सितंबर: ईद-ए-मिलाद
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती और दशहरा
21 अक्टूबर: दिवाली
22 अक्टूबर: दिवाली बलिप्रतिपदा
5 नवंबर: प्रकाश गुरु पर्व (गुरु नानक देव)
25 दिसंबर: क्रिसमस

शुक्रवार को बाजार भारी बढ़त के साथ बंद हुआ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पारस्परिक शुल्कों पर 90 दिन की रोक का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1.77 फीसदी या 1,310 अंक बढ़कर 75,157 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.92 फीसदी यानी 429 अंकों की बढ़त के साथ 22,828 पर बंद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here