अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने आपकी सैलरी से कुछ हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में कटता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत फायदेमंद है। सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यानी अब भी उतना ही ब्याज मिलेगा, जितना पिछले साल मिला था।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपके ईपीएफ खाते में कितना ब्याज मिलेगा, ब्याज की गणना कैसे होती है और कब तक ब्याज आपके खाते में दिखने लगेगा।
ब्याज की गणना कैसे होती है?
EPF ब्याज की गणना महीने के अंत में बैलेंस के आधार पर होती है, लेकिन ब्याज पूरे साल का एक बार में फाइनेंशियल ईयर के अंत में जमा होता है। इसकी गणना ईपीएफ स्कीम, 1952 के पैरा 60 के अनुसार होती है।
आइए एक उदाहरण से समझते हैं:
मान लीजिए:
-
आपका EPF बैलेंस (1 अप्रैल 2024 को): ₹5 लाख
-
आपकी मासिक सैलरी: ₹50,000
-
कर्मचारी योगदान (12%): ₹6,000
-
नियोक्ता योगदान (12%): ₹6,000
लेकिन नियोक्ता की 12% राशि में से:
-
8.33% EPS (पेंशन) में जाता है = ₹1,250
-
बचा हुआ ₹4,750 ही EPF खाते में जमा होता है
तो हर महीने EPF में कुल योगदान होगा: ₹6,000 (आपका) + ₹4,750 (नियोक्ता का) = ₹10,750
इस तरह एक साल में आपके खाते में ₹10,750 × 12 = ₹1,29,000 जुड़ जाएंगे।
अब इस राशि और मौजूदा बैलेंस पर 8.25% सालाना ब्याज लगेगा, यानी आपको करीब ₹42,667 ब्याज मिलेगा (अनुमानित)।
नोट: ब्याज की गणना कंपाउंडिंग आधार पर होती है और यह हर महीने बदलते बैलेंस पर लागू होती है। इसलिए असल ब्याज राशि थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है।
EPF ब्याज खाते में कब जुड़ता है?
भले ही ब्याज की गणना मंथली बैलेंस के आधार पर होती है, लेकिन ब्याज की एंट्री साल के अंत में होती है। यानी मार्च 2025 के बाद EPFO ब्याज जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
-
आमतौर पर अगस्त-सितंबर 2025 तक ब्याज की एंट्री EPF खातों में हो जाती है।
-
कई बार तकनीकी कारणों से इसमें देरी भी हो सकती है।
EPF बैलेंस कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि ब्याज जुड़ा है या नहीं, तो इन तरीकों से EPF बैलेंस देख सकते हैं:
1. EPFO की वेबसाइट से:
-
वेबसाइट: https://www.epfindia.gov.in
-
Member Passbook सेक्शन में जाकर UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें
2. SMS से:
-
अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टाइप करें:
EPFOHO UAN HIN
-
और भेजें 7738299899 पर
3. Missed Call से:
-
011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें
-
रजिस्टर्ड मोबाइल पर EPF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी
4. UMANG App:
-
UMANG एप डाउनलोड करें और EPFO सर्विस से पासबुक देखें
कौन-कौन है लाभार्थी?
देशभर में करीब 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी EPF खातेधारी हैं। 8.25% की ब्याज दर की मंजूरी से इन सभी लोगों को फायदा मिलेगा।
ध्यान रखने योग्य बातें:
-
ज सिर्फ उस रकम पर मिलता है जो पूरे महीने खाते में रहती है।
-
यदि आपने बीच में पैसा निकाला है या ट्रांसफर किया है, तो उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा।
-
अगर किसी महीने EPF योगदान नहीं हुआ, तो उस महीने भी ब्याज नहीं जुड़ता।