आज के समय में रिश्तों को लेकर सोच बदल चुकी है। महिलाएं अब जीवनसाथी चुनते वक्त सिर्फ नौकरी, लुक या परिवार नहीं देखतीं, बल्कि उस व्यक्ति की आदतें और व्यवहार भी गहराई से परखती हैं। कई बार ऐसा होता है कि रिश्ता तय होने की कगार पर पहुंच जाता है, लेकिन लड़कियों को लड़कों की कुछ आदतें इतनी खटकती हैं कि वो शादी से ही किनारा कर लेती हैं। चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में, जो लड़कों को शादी के रिश्ते में कमजोर बना देती हैं।
1. ओवरपजेसिव या कंट्रोलिंग नेचर
अगर कोई लड़का हर बात में दखल देता है, क्या पहनो, कहां जाओ, किससे मिलो जैसी चीजों पर नियंत्रण रखना चाहता है, तो लड़कियां तुरंत अलर्ट हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि आगे चलकर यह व्यवहार दम घोंटू साबित होगा, इसलिए वो ऐसे लड़कों से शादी करने से कतराती हैं।
2. गंभीरता की कमी
रिश्ता निभाने के लिए ज़िम्मेदारी और गंभीरता बहुत ज़रूरी होती है। लेकिन अगर लड़का हर चीज को मज़ाक में लेता है, जीवन के अहम फैसलों को लेकर गंभीर नहीं है, तो लड़की को लगता है कि वह एक नासमझ व्यक्ति के साथ जीवन नहीं बिता सकती।
3. गुस्सैल और आक्रामक व्यवहार
कुछ लड़के छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं या बहस को हाथापाई तक ले जाते हैं। ऐसे स्वभाव से लड़कियां डरती हैं और उन्हें सुरक्षा की भावना महसूस नहीं होती। ऐसे में वो इस रिश्ते से दूरी बना लेती हैं।
4. गंदगी और अस्वच्छता की आदत
लड़कियां साफ-सफाई पसंद करती हैं। अगर कोई लड़का अपने कपड़े, कमरे या शरीर की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखता, तो वो उन्हें अनआकर्षक लगता है। एक गैर-स्वच्छ साथी के साथ जीवन बिताने की कल्पना ही उन्हें असहज बना देती है।
5. अति आत्ममुग्धता और ईगो
अगर कोई लड़का हर बात में खुद को सर्वोपरि समझता है, अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करता और हमेशा खुद की तारीफ करता है, तो वह लड़की को घमंडी लगता है। ऐसा व्यक्ति रिश्ते में संतुलन नहीं बना सकता।
6. संवाद की कमी या ओवर ड्रामा
कुछ लड़के या तो बात करने में बहुत कमज़ोर होते हैं, या फिर ज़रूरत से ज़्यादा नाटकीय होते हैं। लड़कियां संतुलित, खुले विचारों वाले और अच्छे कम्यूनिकेटर लड़कों को पसंद करती हैं। वरना रिश्ता शुरुआत से ही बोझिल हो जाता है।
7. झूठ बोलने की आदत
रिश्ते की बुनियाद ईमानदारी होती है। अगर किसी लड़के की बातों में बार-बार झूठ पकड़ में आता है, तो लड़की का भरोसा टूट जाता है। वो सोचती है कि शादी के बाद ये आदत और भी बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकती है।
8. लाइफ गोल्स का न होना
एक स्थिर और समझदार जीवनसाथी की तलाश हर लड़की को होती है। अगर लड़के का कोई करियर प्लान या लक्ष्य नहीं है, वो हर दिन बिना किसी मकसद के जी रहा है, तो ये बात लड़की को भविष्य को लेकर असुरक्षित बना देती है।
9. परिवार और महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी
अगर लड़का अपने माता-पिता या किसी महिला के लिए अपशब्द कहता है, या उन्हें नीचा दिखाता है, तो लड़की मान लेती है कि भविष्य में वो खुद भी उसी तरह ट्रीट की जाएगी। यह सोच उन्हें रिश्ता खत्म करने पर मजबूर कर देती है।
10. कमज़ोर आर्थिक सोच
पैसे से ज़्यादा जरूरी है आर्थिक समझ। अगर लड़का फिजूलखर्च है, बचत नहीं करता या कर्ज में डूबा है, तो लड़की सोचती है कि ऐसा व्यक्ति एक परिवार को कैसे संभालेगा? इसलिए वह खुद को उस रिश्ते से अलग कर लेती है।