टी20 के आगमन के बाद क्रिकेट का खेल बहुत तेज़ी से बदला है। बल्लेबाज़ आक्रामक होते जा रहे हैं। गेंदबाज़ भी बचने के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। हालाँकि, इसके बाद भी ज़्यादातर पिचें बल्लेबाज़ों की ही मदद करती हैं। जब पिचें गेंदबाज़ों की ज़्यादा मदद करती हैं, तो उनकी गुणवत्ता खराब बताई जाती है। यही वजह है कि आज टेस्ट क्रिकेट में भी खूब छक्के और चौके देखने को मिलते हैं। आज हम आपको उस बल्लेबाज़ के बारे में बताते हैं जिसने 2024 में अब तक अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं।
यशस्वी जायसवाल – 42 छक्के
यशस्वी जायसवाल ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं। यशस्वी ने 14 मैचों की 19 पारियों में 42 छक्के लगाए हैं। टी20 विश्व कप के दौरान उन्हें भारत के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
रोहित शर्मा – 38 छक्के
छक्कों के रिकॉर्ड में रोहित शर्मा का नाम न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। रोहित ने इस साल अब तक 25 पारियों में बल्लेबाज़ी की है। भारतीय कप्तान ने इस दौरान 38 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 2024 में 45 की औसत से 990 रन बनाए हैं।
बाबर हयात – 36 छक्के
हांगकांग के बाबर हयात का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने 2024 में केवल 15 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 417 रन बनाए हैं। इनमें से 216 रन केवल छक्कों से आए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से केवल 15 चौके निकले हैं।
रहमानुल्लाह गुरबाज़ – 36 छक्के
अफ़ग़ानिस्तान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने इस साल शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने अपनी टीम को 2024 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
केंडल कदोवाकी-फ्लेमिंग – 34 छक्के
आपने क्रिकेट में केंडल कदोवाकी-फ्लेमिंग के बारे में शायद पहले कभी नहीं सुना होगा। केंडल जापान के लिए खेलते हैं। 2024 में अब तक उन्होंने 12 मैच खेले हैं और 159 की स्ट्राइक रेट और 48 की औसत से 529 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 34 छक्के लगाए हैं।