Home लाइफ स्टाइल इस तारिख को दिल्ली की महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रूपए,...

इस तारिख को दिल्ली की महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रूपए, पीएम मोदी ने दी जानकारी

11
0

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार सत्ता में लौटी है। दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से पहली बार जीतने वाली 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में भी शपथ ली है। अब दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद महिलाओं के मन में यह सवाल आ रहा है कि उन्हें 2500 रुपये कब मिलेंगे। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जारी अपने संकल्प पत्र में इसका उल्लेख किया था।

दिल्ली में सरकार बनने के बाद दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे। अब जबकि नई सरकार बन गई है। तो ऐसे में यह सवाल भी सामने आ रहा है कि यह लाभ कब से मिलना शुरू होगा। इस बारे में खुद पीएम मोदी ने बताया था कि पैसा कब से मिलना शुरू होगा। आइये आपको पूरी खबर बताते हैं.

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब महिलाओं के मन में यह सवाल है कि उन्हें 2500 रुपये कब से मिलने शुरू होंगे। आपको बता दें कि चुनाव से पहले बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा किया था. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में रैली के दौरान इसका जिक्र किया था।

उन्होंने बताया था कि भाजपा सरकार बनने पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त मिलेगी। यानी अगले महीने से दिल्ली की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू हो सकती है। आपको बता दें कि फिलहाल दिल्ली की नई सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

आइये आपको सरकार द्वारा लाई गई सभी योजनाओं के बारे में बताते हैं। इनका अधिकांश लाभ जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है। दिल्ली भाजपा सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि इस योजना के बारे में विवरण और मापदंड क्या होंगे। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली की लाखों महिलाओं को इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here