Home मनोरंजन इस दिन सिनेमाघरों में दुबारा दस्तक देगी Bareilly Ki Barfi, वेलेंटाइन वीक में...

इस दिन सिनेमाघरों में दुबारा दस्तक देगी Bareilly Ki Barfi, वेलेंटाइन वीक में दर्शकों को मिलेगा भरपूर रोमांस और कॉमेडी का डोज़

5
0

मूवीज न्यूज़ डेस्क –आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर ‘बरेली की बर्फी’ इस वैलेंटाइन वीक में दोबारा रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को प्रोडक्शन कंपनी जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया था। हाल ही में कृति सेनन ने इस फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद फैंस काफी उत्साहित हैं और इस फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं ये फिल्म कब दोबारा रिलीज होने जा रही है।

‘बरेली की बर्फी’ साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बरेली की बर्फी ने भी बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात की थी। अब ये फिल्म फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। आपको बता दें कि यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है। हाल ही में कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर पोस्ट करते हुए लिखा- “मेरी सबसे प्यारी फिल्म फिर से रिलीज हो रही है।

,
प्यार के इस महीने में बरेली में फिर से प्यार, तकरार और हंगामा होगा। लोगों को यह ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है और यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आज यानी 1 फरवरी को अश्विनी अय्यर तिवारी और जंगली पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म के दोबारा रिलीज होने की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म का ट्रेलर भी शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

क्या है फिल्म की कहानी
बरेली की बर्फी एक रोमांस और कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी कृति सेनन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक उपन्यासकार से प्यार हो जाता है। कृति सेनन को नहीं पता कि वह जिससे बात कर रही है, वह कोई और नहीं बल्कि एक प्रकाशक है। कृति सेनन के अलावा इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, सीमा पाहवा, स्वाति सेमवाल भी नजर आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here