Home लाइफ स्टाइल इस राज्य की महिलाओं को इस दिन मिल सकती है बड़ी खुशखबरी,...

इस राज्य की महिलाओं को इस दिन मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

10
0

भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद दिल्ली की महिलाओं के मन में एक ही सवाल है कि उन्हें 2500 रुपये कब मिलने शुरू होंगे। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान किया था.

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने इसके लिए महिला समृद्धि योजना शुरू की है। लेकिन फिलहाल पंजीकरण शुरू नहीं हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से महिलाओं को पैसा मिलना शुरू हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस संबंध में दिल्ली भाजपा प्रमुख की ओर से नया अपडेट आया है।

दिल्ली सरकार द्वारा मार्च माह में ही बजट पेश किया जाना है। दिल्ली की भाजपा सरकार 2025-26 का बजट 25 मार्च को पेश करेगी। इस बीच, जब दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से महिला विकास योजना के क्रियान्वयन के बारे में सवाल किया गया। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा में बजट पारित होने के बाद महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना लागू की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला विकास योजना के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया जाएगा। बजट 25 मार्च को पेश किया जाएगा। यानि अगर हम देखें तो तभी से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाता है। तो, अप्रैल महीने से दिल्ली की महिलाओं को पैसा मिलना शुरू हो सकता है। हालांकि, पंजीकरण कब शुरू होगा इसकी आधिकारिक जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना का लाभ दिल्ली की सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। बल्कि, यह सुविधा केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिनके पास बीपीएल कार्ड होगा। और जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम है। इसके अलावा योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड और दिल्ली के पते का वोटर कार्ड होना चाहिए। जो महिलायें इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं। उन महिलाओं को कम से कम 5 वर्षों से दिल्ली में रहना चाहिए था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here