मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने अफेयर और ब्रेकअप के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मलाइका अपने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ एक रियलिटी शो में नजर आईं। इस दौरान दोनों के बीच जो बातें हुईं, उसके बाद फैंस एक बार फिर उनके बारे में गॉसिप करने पर मजबूर हो गए। कभी अर्जुन मलाइका को देखकर बोलती बंद कर देते थे तो कभी वे नेशनल टीवी पर अपनी एक्स की बोलती बंद करते नजर आते थे। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच सम्मान का रिश्ता देखने को मिला।
51 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा को किस परेशानी का सामना करना पड़ा?
View this post on Instagram
वहीं, अब मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद वह फिर से सुर्खियों में हैं। मलाइका अरोड़ा ने अब एक बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह अपनी उम्र के कारण समस्या का सामना कर रही हैं। अब मलाइका अरोड़ा को किस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है? यह खुलासा हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद दुनिया को बताया है कि उम्र बढ़ने के कारण उनकी कौन सी परेशानी बढ़ गई है? आपको बता दें, भले ही मलाइका बेहद यंग और गॉर्जियस दिखती हों, लेकिन उनकी उम्र 51 साल है।
मलाइका अरोड़ा ने वीडियो शेयर कर बताई अपनी परेशानी
मलाइका अरोड़ा को देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि वह 51 साल की हैं। अब भले ही उसकी उम्र उसके चेहरे पर न दिखे, लेकिन उसका शरीर उसकी उम्र के अनुसार ही प्रतिक्रिया करेगा। मलाइका ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बारे में खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं, एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट में क्या है? दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में तीन महिलाएं और एक पुरुष एक मेज पर बैठे हैं। वे सब एक साथ सेल्फी लेते हैं और देखते हैं कि वह ठीक है या नहीं? अगले ही पल ये लोग अपना चश्मा निकाल लेते हैं और उसे पहनने के बाद अपना फोन चेक करने लगते हैं। इस वीडियो का कैप्शन है- ’40 से अधिक उम्र वालों के लिए सेल्फी।’
क्या मलाइका अपनी उम्र के कारण ठीक से देख नहीं पाती हैं?
इस वीडियो के जरिए मलाइका कहना चाहती हैं कि 40 के बाद ठीक से दिखाई नहीं देता और अक्सर लोगों को चश्मे का सहारा लेना पड़ता है। इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा है, ‘मैं इससे रिलेट कर सकती हूं।’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा को भी देखने में दिक्कत होती है और वह भी इस वीडियो में नजर आ रहे लोगों की तरह बातचीत के दौरान अपना चश्मा उतार देती होंगी। वैसे मलाइका ने हंसते हुए ये वीडियो शेयर किया है। यह काफी हास्यास्पद लग रहा है.