Home मनोरंजन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छाएगा इस लेखक का जलवा! 32 करोड़ बिकीं किताबें,...

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छाएगा इस लेखक का जलवा! 32 करोड़ बिकीं किताबें, अब 6 बेस्टसेलर्स पर बनेंगी ब्लॉकबस्टर फिल्में ओइर सीरीज

1
0

विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर की कहानियाँ अब भारतीय सिनेमा के पर्दे पर जीवंत होने जा रही हैं। भारत की अग्रणी कंटेंट प्रोडक्शन कंपनी अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने आर्चर की छह प्रसिद्ध किताबों के स्क्रीन रूपांतरण के अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस साझेदारी को भारतीय मनोरंजन उद्योग में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी विदेशी लेखक की किताबों के अधिकार इस तरह हासिल किए गए हैं। इस तरह, भारतीय मनोरंजन उद्योग में गुणवत्तापूर्ण विदेशी कंटेंट का प्रवेश अब शानदार माना जा रहा है।

जेफरी आर्चर की 6 किताबें?
इस सौदे में जेफरी आर्चर की छह किताबें शामिल हैं – द क्लिफ्टन क्रॉनिकल्स, फोर्थ एस्टेट, फर्स्ट अमंग इक्वल्स, द इलेवन्थ कमांडमेंट, सन्स ऑफ फॉर्च्यून और हेड्स यू विन। ये किताबें राजनीति, जासूसी, मीडिया की ताकत और पारिवारिक कहानियों जैसे विषयों को छूती हैं। इन्हें भारतीय दर्शकों के हिसाब से तैयार किया जाएगा।

केवल जेफरी आर्चर ही क्यों?

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक समीर नायर ने इसे एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि जेफरी आर्चर की कहानियाँ सिनेमाई गाथाओं जैसी हैं, जो महत्वाकांक्षा, विश्वासघात और प्रेम जैसे भावनात्मक तत्वों से भरपूर हैं। हम इन कहानियों को भारतीय संदर्भ में प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हैं। नायर ने बताया कि इन कहानियों को विभिन्न भारतीय भाषाओं में फिल्मों और वेब सीरीज़ के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कुछ कहानियों को सीरीज़ के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि कुछ को फिल्मों के लिए चुना गया है। इसके कलाकारों की घोषणा भी अगले तीन से छह महीनों में की जा सकती है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट इससे पहले स्कैम 1992 और क्रिमिनल जस्टिस जैसे प्रोजेक्ट बना चुका है।

जेफरी आर्चर कौन हैं?

जेफरी आर्चर एक विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक हैं। जो अपनी रोमांचक और भावनात्मक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। 1940 में लंदन में जन्मे, उन्होंने केन एंड एबेल, द क्लिफ्टन क्रॉनिकल्स और फोर्थ एस्टेट जैसी बेस्टसेलर किताबें लिखीं, जिन्हें भारत में भी खूब पसंद किया गया। उनकी रचनाओं में राजनीति, जासूसी और पारिवारिक कहानियों का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। आर्चर की किताबों का 40 से ज़्यादा भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। जेफरी आर्चर की अब तक लगभग 320 मिलियन पुस्तकें बिक चुकी हैं और यह उनकी विश्वव्यापी लोकप्रियता को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here