आज बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियाँ फिटनेस के मामले में एक-दूसरे को टक्कर देती हैं। अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए ये हसीनाएँ घंटों जिम में पसीना बहाती हैं और खूब डाइटिंग भी करती हैं। लेकिन बी-टाउन की एक हसीना ऐसी भी हैं जो एक बार में 40 समोसे खा जाती हैं, लेकिन जानकर हैरानी होगी कि फिटनेस के मामले में वो मलाइका अरोड़ा को टक्कर देती हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन हैं। 40 समोसे खाने के बाद भी सोनम की फिटनेस का राज़ क्या है? एक्ट्रेस ने खुद बताया राज़।
सोनम कपूर एक बार में 40 समोसे खा जाती थीं
अजीब है सच! सोनम कपूर अपनी फिल्म द ज़ोया फैक्टर के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में आईं, जहाँ उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार में 40 समोसे खा लिए थे। अपने ज़ीरो-फिगर के लिए मशहूर सोनम ने बताया कि एक समय में वो मोटी थीं और बहुत जंक फ़ूड खाती थीं। जब वो छोटी थीं, तो उन्होंने लगभग 40 छोटे समोसे खाए थे।
86 किलो की सोनम ने 35 किलो वज़न कम किया था
40 समोसे खाने की बात बेशक सोनम कपूर के टीनएज की है, लेकिन आज एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। सोनम जिम भी खूब करती हैं। सोनम का वज़न कभी 86 किलो था, लेकिन फिल्म सांवरिया से डेब्यू करने से पहले उन्होंने 35 किलो वज़न कम किया और फैट से फिट हो गईं। एक्ट्रेस ने वज़न कम करने के लिए कड़ी मेहनत की। वह रोज़ जिम जाती थीं और स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करती थीं। वह आज भी इसी रूटीन को फॉलो कर रही हैं।
40 की उम्र में कैसे फिट हैं सोनम कपूर?
40 की उम्र में भी सोनम कपूर काफी फिट हैं और एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर अपना डेली डाइट प्लान बताया है।
- सोनम अपने दिन की शुरुआत एक कप नींबू पानी से करती हैं। उनकी यह सुबह की दिनचर्या उनके पाचन में मदद करती है और उन्हें विटामिन सी भी प्रदान करती है।
- इसके बाद, एक्ट्रेस कोलेजन युक्त कॉफ़ी पीती हैं, जो ओट मिल्क और थोड़ी चॉकलेट से बनी होती है। कोलेजन सप्लीमेंट त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं और महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं।
- वह पानी में भीगे बादाम और ब्राज़ील नट्स जैसे मेवे भी खाती हैं।
- सोनम को पौष्टिक नाश्ता पसंद है, जिसमें अक्सर ऑमलेट और टोस्ट शामिल होता है।
- उनके दोपहर के भोजन में आमतौर पर साबुत अनाज और प्रोटीन होता है। वह टमाटर आधारित अर्राबियाटा पास्ता और चिकन खाती हैं, जो प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है।
- सोनम शाम 5 या साढ़े पाँच बजे तक रात का खाना खा लेती हैं, जो काफ़ी हल्का होता है। रात के खाने में, अभिनेत्री संतुलित भोजन करती हैं जिसमें प्रोटीन, जटिल कार्बोहाइड्रेट और स्वस्थ वसा शामिल होता है।
- शाम 7 बजे सोनम सूप लेती हैं। डाइट प्लान के अलावा, अभिनेत्री जिम में भी पसीना बहाती हैं।