मूवीज न्यूज़ डेस्क – साल 2024 में कई फिल्में रिलीज हुईं। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जिनकी खूब चर्चा हुई। ऐसी ही एक फिल्म साउथ की है। जिसकी चर्चा खून-खराबे की वजह से खूब हुई। जिसे बनाने में लीड एक्टर की आंखों की रोशनी जा सकती थी। इस फिल्म को बनाने में 300 लीटर खून बहा था। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। भारत में साल 2024 में कल्कि, स्त्री 2 से लेकर पुष्पा 2 जैसी फिल्मों की चर्चा रही। जाते-जाते एक और साउथ की फिल्म आई, जिसका कलेक्शन और एक्शन सुर्खियों में रहा। इसकी इतनी चर्चा हुई कि फैंस इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए बेताब हैं। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।
‘मार्को’ फिल्म
दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘मार्को’ की, जिसे 2024 की सबसे खूनी फिल्म बताया गया। इसमें इतनी हिंसा थी कि एनिमल और किल जैसी फिल्में भी पीछे रह गईं। इसमें एक्शन और ड्रामा की भरमार थी। इतना ही नहीं, मार्को ने कलेक्शन भी दबा दिया।
300 लीटर खून बहा
हाल ही में ‘मार्को’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले लीड एक्टर उन्नी मुकुंदन ने बताया कि कैसे देश की सबसे हिंसक फिल्म मार्को में 300 लीटर खून का इस्तेमाल किया गया था. इतना ही नहीं, उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती थी. उन्होंने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की और अब वह बहुत खुश हैं कि उनकी मेहनत रंग लाई है।

देश की सबसे हिंसक फिल्म
‘इंडिया टुडे’ को दिए इंटरव्यू में उन्नी मुकुंदन ने बताया कि ‘मार्को’ को बनाने में 250-300 लीटर खून बहा था। उन्होंने बताया कि किसी भी फिल्म में खून दिखाने के लिए एक तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो चीनी से बना होता है। यह मीठा और चिपचिपा होता है। एक्टर ने हंसते हुए कहा कि अगर कोई हीरो डायबिटीज का मरीज है तो उसे ऐसे सीन करने से बचना चाहिए।

सुपरस्टार की आंख भी जा सकती थी
‘मार्को’ एक्टर ने आगे बताया कि कैसे यह केमिकल भी बहुत नुकसानदायक है। उन्होंने कहा, ‘मुझे भी बहुत परेशानी हुई थी. इस तरह के केमिकल का इस्तेमाल उस सीन में भी किया गया था जिसमें मेरी आंखों से खून बह रहा था। यह मेरे लिए बहुत दर्दनाक भी था। जलन और दर्द भी था। यह केमिकल बहुत चिपचिपा होता है। बाद में मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया कि इस केमिकल से मेरी आंखें खराब हो सकती थीं। मेरी आंखों की रोशनी जा सकती थी।’

कलेक्शन 90 करोड़ के पार
‘मार्को’ एक मलयालम फिल्म है जो साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म भी बन गई है। यह दिसंबर में रिलीज हुई थी। 18 दिनों में ही यह 90 करोड़ के करीब भी पहुंच गई है। जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।







