रिलायंस ने JioHotstar ऐप के लिए कई नए AI आधारित फीचर्स की घोषणा की है। इसमें नया वॉइस असिस्टेंट Riya, रियल-टाइम डबिंग सर्विस, JioLenZ विकल्प और नया MaxView 3.0 फीचर शामिल है। इन अपडेट्स का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को अधिक इंटरैक्टिव और व्यक्तिगत व्यूइंग अनुभव प्रदान करना है।
Rhea होगी Jio की नई वॉइस असिस्टेंट
Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने नए वॉइस असिस्टेंट Rhea की घोषणा की है। कई बार हज़ारों घंटों के कंटेंट में से क्या देखें, यह चुनना मुश्किल हो जाता है। Riya इस समस्या का समाधान करेगी। यह आपकी बोली जाने वाली भाषा को समझकर सही कंटेंट खोजेगी। Rhea नेचुरल लैंग्वेज इनपुट को समझती है। यह फीचर सीज़न, एपिसोड और यहाँ तक कि सालों के कंटेंट को आसानी से सर्च कर लेगा। उदाहरण के लिए, अगर आप कहते हैं कि मुझे इस शो का सबसे मजेदार सीन दिखाओ, तो Rhea आपको वही सीन दिखाएगी।
JioHotstar का अगला बड़ा फीचर Voice Print है। यह फीचर AI वॉइस क्लोनिंग और लिप-सिंक तकनीक पर आधारित है। इसके ज़रिए दर्शक अपने पसंदीदा शो या फ़िल्में स्थानीय भाषा में देख पाएंगे। खास बात यह है कि डबिंग मूल कलाकारों की आवाज़ और हाव-भाव में होगी। इसका मतलब है कि अब आपके सितारे अपनी आवाज़ और बेहतरीन लिप-सिंक के साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे, चाहे वे हिंदी, तमिल या मराठी ही क्यों न बोल रहे हों।
JioLenZ: अलग-अलग एंगल से देखने का मज़ा
JioHotstar ऐप में अब नया JioLenZ विकल्प उपलब्ध है। इसके ज़रिए यूज़र्स किसी भी कंटेंट को अलग-अलग व्यूइंग एंगल से देख पाएँगे। यह फ़ीचर स्पोर्ट्स और लाइव इवेंट्स में काफ़ी कारगर साबित होगा। ये फ़ीचर कब शुरू होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। संभावना है कि जल्द ही यूज़र्स को इन फ़ीचर्स का इस्तेमाल करने का मौका मिल सकता है।