ओटीटी न्यूज़ डेस्क –इन दिनों एक के बाद एक फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। जहां एक तरफ सिनेमाघरों में फिल्में औंधे मुंह गिर रही हैं, वहीं नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और सीरीज छाई हुई हैं। आइए आपको ऐसी 5 सीरीज के बारे में बताते हैं जो इस समय भारत में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Paatal Lok Season 2 – Official Trailer | Jaideep Ahlawat, Ishwak Singh, Tillotama Shome, Gul Panag” width=”695″>
पाताल लोक सीजन 2
जयदीप अहलावत के शो पाताल लोक का सीजन 2 हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ और रिलीज के साथ ही इस सीजन ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया। इस सीरीज में जयदीप के अलावा तिलोत्तमा शोम भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। इस सीजन की शुरुआत वहीं से होती है जहां पिछले सीजन की कहानी खत्म हुई थी, हालांकि कहानी बिल्कुल नई और अलग दिखाई गई है। यह सीरीज इस समय नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Shark Tank India Season 4 | Streaming from 6th Jan | Exclusively on Sony LIV” width=”695″>
शार्क टैंक सीजन 4
शार्क टैंक सीजन 3 सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। सोनी लिव के ऐप पर भी इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शकों की संख्या के मामले में यह शो इस समय दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। हर बार की तरह शार्क टैंक में एक के बाद एक बिजनेस आइडिया पेश किए जा रहे हैं, जिन्हें सुनने के बाद शार्क भी अपना पैसा लगा रहे हैं।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Gunaah S2 | Official Trailer | Jan 3 | Surbhi Jyoti | DisneyPlus Hotstar” width=”695″>
गुनाह सीजन 2
गश्मीर महाजनी और सुरभि ज्योति का शो गुनाह सीजन 2 भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह शो इस समय तीसरे नंबर पर है और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो में प्यार की कहानी दिखाई गई है।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Power of Paanch | Trailer | Streaming Jan 17 | DisneyPlus Hotstar | @RivaArorachannel” width=”695″>
पावर ऑफ पांच
एकता कपूर के शो पावर ऑफ पांच में गहरी दोस्ती, अटूट प्यार और छिपी शक्तियों से भरी कहानी दिखाई गई है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है और इस समय चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Chidiya Udd – Official Trailer | Jackie Shroff, Sikandar Kher, Bhoomika Meena | Amazon MX Player” width=”695″>
चिड़िया उड़
जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका मीना की वेब सीरीज ‘चिड़िया उड़’ एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज को अब तक सबसे ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह 5वें नंबर पर है।