Home मनोरंजन ओह माय गॉड! सलमान के बाद अब Saif Ali Khan की जान को...

ओह माय गॉड! सलमान के बाद अब Saif Ali Khan की जान को भी खतरा, एक्टर पर देर रात चाकू से हुआ हमला

6
0

गॉसिप न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बांद्रा स्थित घर में चोरी की कोशिश की गई है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने की खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में चोरों ने घुसकर सैफ पर हमला कर दिया है। फिलहाल सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले में करीना कपूर और उनके दोनों बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वे सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि कुछ चोर चोरी के इरादे से उनके घर में घुसे थे। जैसे ही एक्टर को इसकी भनक लगी चोरों ने उन पर हमला कर दिया।

,
रात करीब 2:30 बजे हुई घटना
सैफ अली खान पर चाकू से हमले की घटना रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। सैफ अपने परिवार के साथ सो रहे थे तभी चोर उनके घर में घुसे और धारदार हथियार से सैफ पर हमला कर दिया। फिलहाल सैफ के ताजा हेल्थ अपडेट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here