लैपटॉप और डेस्कटॉप के साथ-साथ ऑल-इन-वन पीसी की पिछले कुछ सालों में काफी डिमांड देखने को मिली है। ये कीमत में किफायती और साइज में बड़े होते हैं। इतना ही नहीं, पूरा CPU स्क्रीन के पीछे की तरफ फिट हो जाता है। वीडियो एडिटिंग से लेकर ग्राफिक्स वर्क या स्टूडेंट्स के लिए खुद का काम करने तक, ऑल-इन-वन पीसी काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। ये आज भी काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप अपने पुराने डेस्कटॉप से बोर हो गए हैं, तो यहां हम आपको 27 इंच और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आने वाले कुछ बेहतरीन ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं।
Acer Aspire C27
Acer Aspire C27 का डिजाइन प्रीमियम है। इसमें 27 इंच का IPS HD डिस्प्ले है जो 3 साइड बेजल लेस है। इस डिस्प्ले में कलर काफी रिच हैं। वीडियो, फोटो या गेमिंग देखते समय आपको डिस्प्ले से कोई शिकायत नहीं होगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Core i5 का पावर मिलता है, इसकी CPU स्पीड 3.3Ghz है, यह 1TB इंटरनल SSD और 16GB RAM से लैस है।
इसमें वीडियो कॉल के लिए 5MP का वेबकैम और आसान एक्सेस के लिए दाईं ओर पोर्ट दिए गए हैं। Acer Aspire C27 वायरलेस कीबोर्ड और माउस के साथ आता है। खास बात यह है कि यह पूरी मशीन आपको सफेद रंग में मिलेगी। Acer Aspire C27 एक बेहतरीन पीसी है। Amazon India पर इस सिस्टम की कीमत 60,990 रुपये से शुरू होती है।
ASUS AiO V470
ऑल इन वन पीसी में आप ASUS AiO V470 मॉडल देख सकते हैं। इसमें 27 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा। यह वायरलेस कीबोर्ड और माउस के साथ आता है। इसके पैक साइड पर पोर्ट दिए गए हैं। यह विंडोज 11 और ऑफिस 24 के साथ आता है। इसमें रिट्रैक्टेबल फ्रंट कैमरा है। यह भी पूरे सफेद रंग में है। इसमें परफॉरमेंस के लिए Intel Core i5 प्रोसेसर दिया गया है। यह 1TB इंटरनल SSD और 16GB RAM से लैस है। डिजाइन के मामले में यह प्रीमियम है। Amazon India पर इस सिस्टम की कीमत 68,990 रुपये है।
लेनोवो आइडिया सेंटर AIO 3
लेनोवो का आइडिया सेंटर AIO 3 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह व्हाइट कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा। इसमें 27 इंच का एंटी-ग्लेयर फुल एचडी डिस्प्ले है। लेनोवो इसके साथ वायरलेस कीबोर्ड और माउस दे रहा है। इसके पैक साइड पर पोर्ट दिए गए हैं। इसमें MS Office Home और Student 2021 है। इसमें रिट्रैक्टेबल फ्रंट कैमरा है। यह भी फुल व्हाइट कलर में है। इसमें परफॉरमेंस के लिए AMD Ryzen 5 प्रोसेसर है। यह 1TB इंटरनल SSD और 16GB RAM से लैस है। यह प्रीमियम जरूर है लेकिन डिजाइन के मामले में प्रभावित नहीं करता। Amazon India पर इस सिस्टम की कीमत 60,403 रुपये है। इसमें Alexa बिल्ट इन है।