हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैन्स उनके गानों का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। उनके लाइव स्टेज शोज़ के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। सपना चौधरी की ज़िंदगी हमेशा से सुर्खियों में रही है। उनके साथ कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जिससे वह विवादों में आ जाती हैं। सपना ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके खिलाफ 35 मुकदमे लंबित हैं।
शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में सपना चौधरी ने अपनी ज़िंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बिग बॉस से लेकर अपने करियर की शुरुआत तक, हर बात पर बात की। सपना ने कई ऐसी बातें भी कीं जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। सपना से उनके खिलाफ लंबित मुकदमों के बारे में भी पूछा गया।
सपना के खिलाफ 35 मुकदमे
सपना चौधरी और विवादों का हमेशा से गहरा नाता रहा है। वह हमेशा किसी न किसी विवाद का हिस्सा बन ही जाती हैं। सपना ने कहा कि अब उन्हें मुकदमों की आदत हो गई है। सपना ने बताया कि उनके खिलाफ 35 मुकदमे लंबित हैं। वह जहाँ भी जाती हैं, विवाद उनका पीछा करते हैं, लेकिन अब वह हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
पाँच बार मौत के मुँह से लौटीं
सपना ने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया है। उन्होंने बताया कि वह पाँच बार मौत के मुँह से लौटीं। एक बार उन्होंने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। इसके अलावा, एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनकी नलिकाएँ फट गईं, जिससे उन्हें गंभीर आंतरिक रक्तस्राव हुआ। यह रक्तस्राव इतना ज़्यादा था कि उनकी हालत बिगड़ गई। सपना दो बच्चों की माँ हैं। दोनों बच्चों के जन्म के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई थी।