Home खेल कप्तानी की जिम्मेदारी, इंग्लैंड का चूनौती वाला दौरा… रोहित शर्मा समझााते रहे...

कप्तानी की जिम्मेदारी, इंग्लैंड का चूनौती वाला दौरा… रोहित शर्मा समझााते रहे और बच्चे की तरह सुनते रहे शुभमन गिल

7
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई है। मुलनपुर के मैदान पर टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की कप्तानी में बल्लेबाजों के कमाल के प्रदर्शन के बाद मुंबई के गेंदबाजों ने गुजरात को बल्लेबाजी के लिए आसान स्थिति में रोक दिया। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, पिछले तीन मैचों में लगातार हार के साथ टीम का सफर खत्म हो गया।

अगले टास्क पर है गिल की नजर

शुभमन गिल की टीम आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है। अब उनका अगला टास्क इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। गिल को इसी महीने भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यही वजह है कि शुभमन गिल को आईपीएल से बाहर होने का गम मनाने का भी मौका नहीं मिला है। वह इस सीरीज से पहले इंडिया ए की तरफ से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी खेलने वाले हैं।

गिल और रोहित के बीच लंबी बातचीत

कप्तानी की जिम्मेदारी, इंग्लैंड का चूनौती वाला दौरा... रोहित शर्मा समझााते रहे और बच्चे की तरह सुनते रहे शुभमन गिल

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद ही शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी मिली है। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच के दौरान शुभमन अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बात करते नजर आए। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। इंग्लैंड दौरा भारत के लिए काफी अहम है। यह टीम इंडिया के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे राउंड की शुरुआत भी होगी।

इंग्लैंड में गिल का खराब रिकॉर्ड

इंग्लैंड में बल्ले से शुभमन गिल का रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा नहीं है। भारत के नए टेस्ट कप्तान ने वहां तीन टेस्ट खेले हैं। इनमें उन्होंने सिर्फ 88 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल का औसत 14.66 रहा। यही वजह है कि गिल पर कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी बार 2007 में टेस्ट सीरीज जीती थी। भारत ने इंग्लैंड में खेले गए 67 टेस्ट में से सिर्फ 9 टेस्ट जीते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here