आपने अक्सर यंग गर्ल्स को अपने लुक को अपडेट करने के लिए तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते देखा होगा। ताकि लुक फैशनेबल और क्लासी दिख सके। कुर्ती और जींस हमेशा लड़कियों की पहली पसंद होती है। इनमें लुक स्टाइलिश और काफी कंफर्टेबल होता है। ज्यादातर लड़कियां जींस के साथ लेगिंग और कुर्ती के साथ टॉप पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस लुक को कैरी करते-करते बोर हो गई हैं और अपने लुक में फैशन का तड़का लगाना चाहती हैं तो आज हम आपको जींस और कुर्ती का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बताने जा रहे हैं।
जिसे कैरी करने के बाद आपका लुक बेहद आकर्षक लगेगा। दरअसल, आज हम आपको इस आर्टिकल में लूज फिटिंग जींस के साथ कुर्ती कैरी करने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह आउटफिट आपको फ्रेंड्स ग्रुप में स्मार्ट लुक देगा। लूज फिटिंग जींस और कुर्ती के इस पेयर को आप ऑफिस से लेकर मीटिंग और आउटिंग तक हर जगह पहन सकती हैं। लूज फिटिंग के साथ पहनें ये 3 कुर्ती अगर आपके पास भी लूज फिटिंग कुर्ती है तो आप इनके साथ ये तीन तरह की कुर्ती पहन सकती हैं। ये आपको बेहतरीन लुक देंगी। हाई स्लिट कुर्ती
अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो इसके साथ हाई स्लिट कुर्ती चुन सकती हैं। यह कुर्ती आपको बेहद स्मार्ट लुक देगी। इसे पहनकर आपका लुक गर्ल्स गैंग में बेहद मॉडर्न लगेगा। यह आपकी लूज फिटिंग लाइट कलर की जींस के साथ परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट सेट करेगी। इस तरह की कुर्तियां ज्यादातर शिफॉन फैब्रिक में मिलती हैं। ऐसे में आप इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से प्लेन या प्रिंटेड खरीद सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन 400 से 700 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।
स्ट्रेट नूडल स्ट्रैप कुर्ती
ऑफिस या ऑफिशियल मीटिंग में कैरी करने के लिए स्ट्रेट कुर्ती सबसे अच्छी होती हैं। ऐसे में आप अपने लुक को थोड़ा और क्लासी बनाने के लिए लूज फिटिंग जींस के साथ स्ट्रेट विद नूडल स्ट्रैप कुर्ती कैरी कर सकती हैं। इस लुक में आप बेहद ग्रेसफुल दिखेंगी। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड झुमकी, बन हेयर स्टाइल और शूज पहनकर अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह की कुर्तियां आपको प्रिंटेड, चिकनकारी, स्टार्स, थ्रेड वर्क जैसे कई डिजाइन में मिल जाएंगी।
शॉर्ट आलिया कट कुर्ती
लूज जींस के साथ पहनने के लिए शॉर्ट आलिया कट कुर्ती भी बेस्ट ऑप्शन है। ऐसी कुर्तियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। आप इन्हें ऑफिस, मीटिंग या फिर किसी आउटफिट के लिए भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह आपको स्मार्ट लुक के साथ-साथ कंफर्टेबल फील भी देती हैं। इनमें आपको कई तरह के पैटर्न मिलते हैं। जिन्हें आप अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से खरीद सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन 300 से 600 रुपए की कीमत में आसानी से मिल जाएगी।