Home लाइफ स्टाइल कर्नाटक-गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रक घुसा, विसर्जन में भाग ले रहे 9...

कर्नाटक-गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रक घुसा, विसर्जन में भाग ले रहे 9 लोगों की मौत, 22 घायल

10
0

कर्नाटक के हासन में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक अनियंत्रित कंटेनर जुलूस में घुस गया। कंटेनर हासन से होलेनरसीपुर जा रहा था। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। 22 लोग घायल हो गए। हासन की डिप्टी कमिश्नर केएस लता कुमारी ने बताया कि घायलों का इलाज एचआईएमएस अस्पताल में चल रहा है। एक की हालत गंभीर है। इसके अलावा 7 लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात मोसले होसल्ली में एक कंटेनर बाइक से टकराने से बचने के लिए वाहन जुलूस में घुस गया। कंटेनरों ने जुलूस में शामिल कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में कंटेनर चालक भी घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुलूस आगे बढ़ रहा था और उसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। जुलूस में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र भी मौजूद थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोगों की मौत पर दुख जताया है।

मृतकों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा

सीएम सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि हासन में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस के ट्रक से हुई टक्कर में कई लोगों की मौत और 20 से ज़्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूँ कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायल जल्द स्वस्थ हों। इसके साथ ही, सिद्धारमैया ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की बात कही। साथ ही, सरकार इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च भी उठाएगी।

कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमार स्वामी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि दुर्घटना की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और 20 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बहुत दुखद है कि गणपति जुलूस के दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की जान चली गई। कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here