Home मनोरंजन कल इतने बजे रिलीज़ होगा Munawar Faruiqui नए गाने का टीजर, इस...

कल इतने बजे रिलीज़ होगा Munawar Faruiqui नए गाने का टीजर, इस पाकिस्तानी हसीना संग रोमांस करते दिखेंगे कॉमेडियन

27
0

टीवी न्यूज़ डेस्क – मुनव्वर फारूकी अपने अपकमिंग सॉन्ग वीडियो ‘हवा बनके’ को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस किन्जा हाशमी नजर आएंगी। अब मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर इस गाने का एक पोस्टर शेयर किया है और टीजर की रिलीज डेट बताई है। ‘हवा बनके’ गाने को रीतो रिबा और मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने मिलकर आवाज दी है। यह एक रोमांटिक गाना है। इसका टीजर 1 फरवरी को सुबह 11 बजे आएगा। इसे आप प्ले डीएमएफ यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। इस गाने के वीडियो की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

कहां हो रही है शूटिंग?
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुनव्वर फारूकी और किन्जा हाशमी साथ नजर आ रहे थे। हालांकि, वीडियो वायरल होने तक दोनों ने अपने गाने की घोषणा नहीं की थी। एक रेडिट यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि किन्जा और मुनव्वर नेपाल में इस गाने की शूटिंग कर रहे हैं। 21 जनवरी को किन्ज़ा और मुनव्वर ने पहली बार साथ में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों मस्ती-मजाक करते नजर आए थे। उसके बाद यह साफ हो गया था कि दोनों साथ में काम कर रहे हैं। अब दोनों ने पोस्टर शेयर कर टीजर रिलीज डेट की घोषणा की है।

.
किन्ज़ा हाशमी के टीवी ड्रामा
किन्ज़ा हाशमी पाकिस्तानी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने साल 2014 में टीवी ड्रामा ‘अधूरा मिलन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने ‘मोहब्बत तुमसे नफ़रत तुमसे’, ‘तुमसे कहना था’, ‘हकीकत’ जैसे टीवी ड्रामा में काम किया। वह ‘बरवां खिलाड़ी’, ‘इश्क तमाशा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 98 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मुनव्वर फारूकी के साथ ‘हवा बनके’ गाने से पहले वह पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर फरहान सईद के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। गाने का नाम ‘ख्वाबिदा’ है। यह गाना 31 जनवरी को रिलीज हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here