Home लाइफ स्टाइल कहीं आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का साया तो नहीं, वीडियो में देखें...

कहीं आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का साया तो नहीं, वीडियो में देखें वो संकेत जिनसे होती है इसकी पहचान

9
0

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,कई बार ऐसा होता है की व्यक्ति लगातार प्रयास करने के बाद भी कामों में सफल नहीं हो पाता है। साथ ही कई बार में अनजाना से भय भी बना रहता है। अपने आसपास लगातार ऐसा महसूस होता है की कोई हमें देख रहा है या कुछ हमारा आसपास घूम रहा है। ऐसे में आपको यह जानना बेहद जरुरी है की आपके आसपास जो ऊर्जा है वह सकारात्मक है या नकारात्मक ऊर्जा है। तो आइए जानते हैं कौनसी लक्ष्णों से पहचाने की व्यक्ति पर किसी नकारात्मक ऊर्जा का साया है।

नकारात्मक ऊर्जा का साया : मन में निराशा
ऐसे व्यक्ति का मन एकाग्र नहीं रह पाता है। उसके मन में लगातार नकारात्मक विचार आते हैं। साथ ही उस व्यक्ति को अपने आसपास कुछ भी अच्छा क्यों न हो रहा है लेकिन, ऐसे व्यक्ति को सबकुछ नकारात्मक ही दिखाई देता है। आप जिन बातों को लेकर बहुत सकारात्मक रहते हैं उन बातों में भी आपको निराशा और नकारात्मक ही दिखाई देने लगेगी। ऐसे में आपको बहुत ही सजग रहने की जरूरत है। यदि मन में ऐसे विचार आएं तो आपको सोचने की जरूरत है की इस तरह के विचार आपके तो नहीं है। यह पहला संकेत है कि आप पर किसी नकारात्मक ऊर्जा का साया है।

नकारात्मक ऊर्जा का साया : पूजा पाठ में मन न लगना
जिस भी व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का साया होता है उसका मन पूजा पाठ मेडिटेशन आदि में लगना बंद हो जाता है। ऐसे लोगों किसी धार्मिक स्थल पर जाने से भी कतराते हैं।

​नकारात्मक ऊर्जा का साया : करियर में प्रोग्रेस रुकना
यदि आपके जो काम बहुत ही आसानी से हो जाते थे उन कामों में यदि आप लगातार फेल होते जा रहे हैं तो आपको समझना चाहिए की कहीं आप पर कोई नकारात्मक ऊर्जा तो नहीं। साथ ही इस तरह के लोगों का अपने काम में मन लगना बंद हो जाता है। जिस काम को करते हुए उन्हें पहले खुशी मिलती है अब उन्हीं कामों को करने का मन नहीं होगा।

नकारात्मक ऊर्जा का साया : सपनों में लगने लगेगा डर
जब भी किसी व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा रहती है तो ऐसे लोगों को सपनों में डर लगना शुरु हो जाता है। आपको अपने आसपास मरे हुए लोगों के चेहरे दिखने लगते हैं। इस तरह की चीजें आपके साथ हो रही है तो आपको समझ जाना चाहिए की आपके साथ जो कुछ भी हो रहा है वह सामान्य बात नहीं है।

नकारात्मक ऊर्जा का साया : आलस्य छाया रहना
जिस भी व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का साया होता है ऐसे व्यक्ति आलसी होगा। ऐसे लोगों का किसी भी काम को करने का मन नहीं होगा। मेडिटेशन का मन करेगा तो भी वह आलस्य का कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे।

नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए क्या करें
यदि किसी व्यक्ति को ऊपर बताए गए किसी भी लक्षण में से कोई लक्षण अपने अंदर दिखाई देता है तो ऐसे लोगों को कोशिश करनी चाहिए की वह रोजाना कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। इसके अलावा नृसिंह भगवान के मंत्र नरसिंह मंत्र का जप कम से कम 3 माला लगातार 40 दिन तक करें।
ओम नमो भगवते तुभ्य पुरुषाय महात्मने हरिंऽद्भुत सिंहाय ब्रह्मणे परमात्मने।
ओम उग्रं उग्रं महाविष्णुं सकलाधारं सर्वतोमुखम्।
नृसिंह भीषणं भद्रं मृत्युं मृत्युं नमाम्यहम्।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here